फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकज्योतिष 31 दिसंबर: गुरुवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Thu, 31 Dec 2020 07:35 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions 30 December 2020
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।



 

यह भी पढें: साल के पहले सप्ताह में शुक्रदेव बदलेंगे अपनी राशि, पांच राशियों को होगा फायदा

विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक-1
आर्थिक जरूरतें पूरी हो सकती हैं। सरकारी नौकरी वाले जातकों को बॉस के कारण परेशानी झेलनी पड़ सकती है। किसी खास काम में लगे हैं, तो वह आज पूरा होगा।
शुभ अंक -5
शुभ रंग – लाल।
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक–2
कार्यक्षेत्र के लिए मिलाजुला दिन रहेगा। आज अपनी सेहता का ध्यान रखें। आंखों की तकलीफ डाक्टर के द्वार पर ले जा सकती है। मन विचलित रहेगा। आज किसी से बात करने के दौरान खूब सावधानी बरतें।
शुभ अंक-10
शुभ रंग- गोल्डन।

4 of 10
number
अंक - 3
वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से कहासुनी हो सकती है। लेकिन प्यार बरकरार रहेगा। व्यापार में लाभ मिलने की संम्भावना है। दोस्तों ने अगर उधार लिया है, तो धन वापस मिल सकता है।
शुभ अंक - 21,
शुभ रंग – फिरोजी।
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक –4
आज सावधानी से निर्णय लें। किसी भी नये कार्य या निर्णय लेने से पहले सोच लें। बिना सोचे हुऐ कार्य आपको नुकसान दिला सकते हैं। नौकरी में ट्रांस्फर हो सकता है। घरेलू जिम्मेदारियां तनाव ला सकती हैं।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – पीला।
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक-5
आज शॉपिंग कर सकते हैं। अनावश्यक खरीददारी होगी। विद्यार्थी के लिये खुशखबरी भरा दिन है। परीक्षा में सफलता मिलने की सम्भावना है। विदेश भी जा सकते हैं।  
शुभ अंक – 6 
शुभ रंग – हरा।
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक-6
दांपत्य जीवन के लिए बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं है। अपोजिट सेक्स के व्यक्ति सावधान रहें। किसी प्रकार के बड़े झमेले में फंसा सकते हैं। आलस्य के कारण किसी कार्य में मन नहीं लगेगा।  
शुभ अंक – 21
शुभ रंग– हरा।

8 of 10
number
अंक - 7
आज आपको अहम निर्णय लेने में दिक्कतें आएंगी। धन के लाभ के योग बन रहे हैं। आज धन अर्जित करने का दिन है। नए विचारों और अपनी प्रतिभा से फायदा प्राप्त करें। शेयर आदि में गणना कर धन लगा सकते हैं। धार्मिक क्रिया कर्म में मन लगेगा।  
शुभ अंक - 15 
शुभ रंग – नारंगी। 

9 of 10
number
अंक – 8
कार्यक्षेत्र में नई योजना कारगर साबित हो सकती है। प्रेमी के साथ खुशी के पल एक साथ गुजारेंगे। काफी समय से चली आ रही कानूनी अड़चनों का समाधान हो सकता है। नई सोच अपनाएं और पुरानी छोड़कर आगे बढ़ें।  
शुभ अंक – 3  
शुभ रंग – सफेद।
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
आज का दिन बहुत अच्छा है। मानसिक और पारिवारिक तनाव कम होगा। प्रेमी के साथ मिल कर गपशप होगी। आपकी मेहनत आज रंग लाएगी। कोई मित्र आज प्रेम का प्रपोजल दे सकता है। बैंक से अगर कर्ज लेना चाहते हैं, आज मिल सकता है।
शुभ अंक –19
शुभ रंग – वाईलेट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें