फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 30 May: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Mon, 30 May 2022 12:12 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
Daink ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक- 1
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक  रहेगा। दांपत्य जीवन में यदि कोई विरोध चल रहा था, तो वह  समाप्त होगा और आप जीवन साथी को कहीं घुमाने फिराने भी लेकर जा सकते हैं।
शुभ अंक- 25 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक- 2
यदि आप  किसी व्यवसाय को साझेदारी में करना चाहते हैं, तो अपने आप को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा, लेकिन किसी बड़े अधिकारी से अनबन का आज आपको नुकसान हो सकता है।
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- गुलाबी

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक- 3
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा।  व्यापार कर रहे लोगों को अत्यधिक भागदौड़ के बाद ही कुछ सफलता हाथ लगेगी। आपको नई योजनाओं की ओर ध्यान लगाना होगा, तभी वह आपको अचानक से लाभ दे सकती हैं।  
शुभ अंक- 5 
शुभ रंग- नीला
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक- 4
सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को  किसी वरिष्ठ अधिकारी के काम को सावधान होकर  करना होगा, नहीं तो उन्हें अपने अधिकारियों के सामने कोप का भाजन बनना  पड़ सकता है।राजनीतिक दिशा में कार्य लोगों को सावधान रहना होगा, क्योंकि उनके साथी उनकी छवि को खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। 
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- हल्का पीला

 
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक- 5
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए चुटपुट लाभ के अवसर  लेकर आएगा, जिनको आपको पहचान कर उन पर तुरंत अमल करना होगा।  रात्रि का समय आप अपने मित्रों व परिजनों के साथ हास्य परिहास में व्यतीत करेंगे।
शुभ अंक- 11 
शुभ रंग- लेमन

 
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक- 6
यदि आप किसी छोटे व्यवसाय को जीवनसाथी के लिए कराना चाहते हैं, तो उसके लिए  दिन बेहतर रहेगा।  आपके परिवार के किसी सदस्य के विवाह में आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा, लेकिन ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति  से कोई विवाद खड़ा हो सकता है, जिसमें आपको सावधान रहना होगा। 
शुभ अंक- 42 
शुभ रंग- गुलाबी

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक- 7
आज आप अपने आप में ही मस्त नजर आएंगे और किसी आलोचक की आलोचना की ओर ध्यान नहीं देंगे, तभी आप अपने कार्य को समय पर पूरा कर पाएंगे। आपको  किसी व्यक्ति या मित्र के साथ खाली बैठकर समय व्यतीत करने से अच्छा है कि आप व्यापार की कुछ योजनाओं की ओर ध्यान लगाएं। 
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग- हल्का नीला

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक- 8
सामाजिक क्षेत्रों में मेलजोल बढ़ाने से  आपको कामयाबी मिलेगी।  आपको  कोई निवेश संबंधी सूचना सुनने को मिल सकती है।  आपको अपने बड़े खर्चों को भी लगाम लगाने की कोशिश करनी होगी।
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- केसरिया

 
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक- 9
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानियों भरा रहेगा। आपको किसी परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। नई उपलब्धियां  आपको कड़ी मेहनत के बाद ही मिलेंगी। 
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- भूरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें