फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 30 June :शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Fri, 30 Jun 2023 12:01 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
30 June Ka Ank Jyotish - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
घर के नवीनीकरण या मरम्मत के लिए विचार होगा। परिजनों के आसपास होने पर आप नयी योजना बना सकते हैं और जीवन में नयेपन के लिए प्रेरित होंगे। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- गुलाबी

 
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2 
सभी कामों को सही समय और सही तरीके से पूरा करना कोई आसान बात नहीं है, किंतु आप इसमें सक्षम हैं। पुराने कामों को न दोहराएं बल्कि कुछ नया और रोमांचक कार्य आपका इंतज़ार कर रहा है।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- बैंगनी 

 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
अभी आपको दुनिया से ब्रेक लेने की ज़रूरत है। आराम करें और सपने देखें। कोई नुकसान आपको दर्द दे सकता है। दुख दूर करने के लिए बुरी आदतों से बचें।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
ध्यान करने की जगह, भगवान की स्तुति करें या प्रियजनों के साथ समय बिताएं। अपनी देखभाल से समय कभी व्यर्थ नहीं होता। शादी तय करवाने वालों के लिए बेहतरीन दिन है। 
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा 
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5 
अपनी लगन और दृढ़ता के कारण आप कोई भी काम कर सकते है। जो चीज़ें आपको शीर्ष पर ले जाएँगी, आप उन चीजों को सीखने से नहीं रुकेंगे, दोस्तों के साथ नए विचार साँझा करेंगे।
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग-ग्रे
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6 
अपने बड़े भाई/बहन की सुनें। आप खुद को सोशल मीडिया, फोन, इमेल्स और नोटिफिकेशन में व्यस्त पा सकते हैं। रिश्ते इस समय फलफूल रहे हैं और लोग आपके आसपास रहने में दिलचस्पी ले रहे हैं
शुभ अंक-19 
शुभ रंग-नारंगी

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
अभी बनाये गए संबंध हमेशा आपके साथ रहेंगे और आपकी मदद करेंगे। काम और कैरियर के बारे में निर्णय लेने के लिए यह समय उचित नहीं है।
शुभ अंक- 29 
शुभ रंग-सफेद 

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8 
काम करना अभी आपके लिए फायदेमंद है। आपके परिश्रम को नोटिस किया जा रहा है। एक पुरस्कार, शायद स्थिति या वेतन में बदलाव की भी संभावना है। आपके नेतृत्व के गुणों की आपके सहकर्मी और वरिष्ठ अधिकारी प्रशंसा करेंगे। 
शुभ अंक- 26  
शुभ रंग-नीला 
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9 
आज आपका व्यक्तित्व और प्रभाव लोगों को हैरान कर सकता है। दूसरों से बातचीत कर के आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आपका मूड पार्टी करने का है तो इस समय का मज़ा लें और जमकर मौज़ करें। 
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें