फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 June Ka Ank Jyotish :गुरुवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Thu, 29 Jun 2023 07:22 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
29 June Ka Ank Jyotish - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
ज्योतिष शास्त्र की शाखाओं  में से एक है अंकशास्त्र  क्योंकि अंकों की दुनिया में छुपा होता है आपका भविष्य। अंकशास्त्री मानते हैं कि अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock

अंक 1
रोजाना की चिंताओं को छोड़ कर आज, आपने जो मुकाम हासिल किये हुए हैं उनके लिए आभारी बनें। अपनी योजनाओं के अच्छे और बुरे, दोनों ही पक्षों के बारे में सोचें क्योंकि इनके असफल होने की संभावना है। 
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया

विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock

अंक 2
शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आज का दिन अच्छा है। आज अपने साथी या दोस्त के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बात हो सकती है। जिस परिस्थिति में आप इस समय हैं उससे निकलने के लिए आप किसी की राय चाहते हैं।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock

अंक 3
आपको कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने हैं किंतु आप अभी कोई जोखिम को नहीं लेना चाहते। अपने दिल की सुने और आपको वही मिलेगा जो आप पाना चाहते हैं।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी 

विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock

अंक 4
अभी आपको दूसरों से मिलने जुलने की बहुत ज़रूरत है। अपने साथी या किसी खास के साथ समय बिताएं। धन खर्च करते समय सजग और समझदार बनें। आगे बढ़ने और विवेक से काम करने और संपर्क के लिए यह समय उचित है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला

विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock

अंक 5
आज आप में असंभव को भी संभव करने की लालसा है। आपकी मंज़िल दूर नहीं है, बस अपने क़दमों को तब तक आगे बढ़ाते रहें जब तक आपका लक्ष्य सामने न हो। कार्य को पूरा करने के लिए अपने अहंकार को छोड़ कर दोस्तों और प्रियजनों की मदद लें। पालतू जानवरों और आश्रितों को आपकी जरुरत है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल

विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock

अंक 6
आप अभी भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं और आपका आत्मविश्वास भी दिख है। हर कोई आपके साथ रहना चाहता हैं। नए कनेक्शनस का मज़ा लें। यह भविष्य में नेटवर्किंग के अवसर प्रदान कर सकते हैं। 
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock

अंक 7
यह समय उन रिश्तों को समाप्त करने का हैं, जो काम नहीं कर रहे हैं। विवादों में विशेष रूप से कार्यस्थल पर कूटनीतिज्ञ बनें। धन पहले से ही चिंता का विषय हो सकता है,इसलिए जुए या अनावश्यक जोखिम लेने से बचें। 
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock

अंक 8
प्रियजनों के साथ शेयर किये आनंद के लिए समय निकालें। आज आप जीवन की सुंदरता का मज़ा लेने के मूड में हैं।अपने दोस्तों और परिवार के साथ रहेंगे और जीवन के अच्छे पलों को याद करेंगे।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा

विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock

अंक 9
खरीद-फरोख्त या व्यापार पर आपका विचार चल रहा है। अपने निर्णय पर विचार करें और अपने साथी से परामर्श अवश्य लें। व्यस्तता और बैठकें अभी आपके पेशेवर जीवन पर हावी हो सकती हैं। 
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें