फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 29 August: मूलांक 4 वालों के लिए लाभदायक रहेगा आज का दिन, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Fri, 29 Aug 2025 12:41 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
29 अगस्त का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Surya Grahan 2025: सूर्य ग्रहण के समय भूलकर भी न करें ये पांच काम, मिल सकता है अशुभ परिणाम

विज्ञापन

2 of 10
29 अगस्त का अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
अंक 1  
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। किसी नए काम को लेकर थोड़ा संभल कर फैसले लें, जल्दबाजी में गलत निर्णय परेशानी खड़ी कर सकता है। आज आप दोस्तों से किसी पुराने रिश्ते को लेकर बात करेंगे। सेहत में अगर कोई समस्या चल रही थी, तो जीवनशैली में कुछ बदलाव करें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

3 of 10
29 अगस्त का अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
अंक 2
दिन आपके लिए काम में सावधानी बरतने वाला रहेगा। निवेश को लेकर संयम रखें अन्यथा धन की हानि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अपने व्यवहार में संतुलन बनाए रखें , नहीं तो विवादों में आ सकते हैं।
शुभ अंक-6
शुभ रंग- लाल

4 of 10
29 अगस्त का अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
अंक 3
आज दिन आपके लिए शुभ रहेगा। किसी व्यापार को करने की योजना सफल होती हुई नजर आएगी। लेकिन आपको इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि प्रेम जीवन में भावनाओं में बहकर नहीं चलना है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

5 of 10
29 अगस्त का अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
अंक 4 
व्यापार में लाभ होने से मन प्रसन्न रहने वाला है। भाई-बहनों का साथ तनाव को भी कम करेगा। लेकिन करियर को लेकर आप विचारों की गहराई में जाएंगे और कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। कोई प्रॉपर्टी से संबंधित मामला फाइनल होगा। आज आपके लिए कानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है।  
शुभ अंक- 60
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

6 of 10
29 अगस्त का अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
अंक 5
आज किसी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। व्यावसायिक जीवन सफलता के संकेत दे रहा है। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। आप अपने प्रेम की गहराई का अनुभव करेंगे। 
शुभ अंक-1
शुभ रंग- सुनहरा 
विज्ञापन

7 of 10
29 अगस्त का अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
अंक 6  
आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। दिन की शुरूआत स्वास्थ्य में चल रही परेशानियों को दूर करने से होगी। मानसिक शांति का आज पूरे दिन एहसास होगा। वित्तीय मामलों में लाभ मिलने के योग है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहने वाली है।  
शुभ अंक-52
शुभ रंग- भूरा

8 of 10
29 अगस्त का अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
अंक 7
आज दिन आपके लिए लाभ और नुकसान दोनों से भरा रहेगा। रिश्तों में प्रेम बना रहेगा और आर्थिक स्थिति भी शानदार रहने वाली है। लेकिन आपको वित्तीय मामलों में विवेकपूर्ण निर्णय लेना होगा। व्यापार में कोई डील अभी और समय ले सकती है। किसी पुराने दोस्त या करीबी से मुलाकात हो सकती है। 
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- केसरिया

9 of 10
29 अगस्त का अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
अंक 8
आपको रुका हुआ धन मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी यात्रा पर जाना हो सकता है। परिवार का साथ व सहयोग मानसिक शांति प्रदान करेगा।
शुभ अंक- 72
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन

10 of 10
29 अगस्त का अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
अंक 9
सेहत में परेशानियां बढ़ सकती है। घर में पुरानी बातों को लेकर वाद-विवाद खड़ा हो सकता है। संतान के मन में पढ़ाई-लिखाई को लेकर यदि कोई समस्या चल रही थी, तो आज आप उनसे खुलकर बात करेंगे।
शुभ रंग-नीला
शुभ अंक- 7
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें