फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 29 October: शनिवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sat, 29 Oct 2022 12:40 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
29 अक्तूबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

November Horoscope 2022: नवंबर महीने में किसका होगा भाग्योदय, किसे मिलेंगे शानदार मौके? पढ़ें मासिक राशिफल
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
आज के दिन अपने गुस्से पर काबू रखें। आज आपकी किसी से बहसबाजी हो सकती है। किसी खास दोस्त से मिलना हो सकता है। उनसे मिलकर आपको अच्छा लगेगा।
शुभ अंक-17 
शुभ रंग- सुनहरा 
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2  
आज का दिन अनुकूल है। विदेश में शिक्षा के योग बन सकते हैं। विवाह भी तय हो सकता है। घर में धार्मिक आयोजन हो सकता है।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- भूरा 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3  
कुछ काम जो अधूरा पड़ा था आज उसके पूरा होने की संभावना है। किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतविधियों में ना पड़े। तनाव की स्थिति रह सकती है।
शुभ अंक-7 
शुभ रंग- केसरिया 
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4  
जीवनसाथी की सेहत खराब हो सकती है। व्यापार में तरक्की रुक-रुककर हो सकती है। अगर आपने बैंक से लोन के लिए अप्लाई किया है तो वह प्राप्त हो सकता है।
शुभ अंक-5 
शुभ रंग- नारंगी 

 
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5  
आज भूमि, घर आदि का सौदा करने के लिए दिन उत्तम है। संतान योग बन रहा है। भाई-बहनों से लाभ मिलेगा। यात्रा पर जा सकते हैं।
शुभ अंक-9 
शुभ रंग- सफेद 
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6  
आज दिन बढ़िया रहेगा। बच्चों के साथ ज्यादा समय बितायेंगे। खान-पान का परहेज करेंगे तो सेहत ठीक रहेगी। धन का निवेश सही जगह जांच कर ही करें।
शुभ अंक-10 
शुभ रंग- पीला 

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7  
भूमि या संपत्ति को लेकर समस्या आ सकती है। नए मित्रों से संपर्क बनेगा परंतु मित्रता करने से पहले जांच लें। वाद-विवाद से बचें। कार्य जिम्मेदारी से करें अन्यथा नुकसान हो सकता है।
शुभ अंक- 11 
शुभ रंग- लाल 

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8  
मन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। शत्रुओं से सावधान रहें वह हानि पहुंचा सकते हैं। शिक्षा में रूकावट नहीं आएगी। अहंकार के कारण रिश्ते खराब होंगे। संतान योग बन रहा है।
शुभ अंक-25 
शुभ रंग- गुलाबी 
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9 
पिता से अनबन हो सकती है। विद्यार्थियों के लिये सकारात्मक दिन उच्च शिक्षा का योग बन रहा है। नौकरी में मान-सम्मान मिल सकता है। बॉस तारीफ भी कर सकता हैं।
शुभ अंक-21 
शुभ रंग- हरा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें