फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 29 May: रविवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sat, 28 May 2022 12:55 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
Daink ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
आज का दिन आपके लिए अत्यधिक मेहनत भरा रहेगा, क्योंकि आप अपने बिखरे हुए कारोबार को संभालने की कोशिश में लगे रहेंगे, जो आपको पूरा दिन व्यस्त रखेगा। यदि आप  किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें आपको सावधान रहना होगा क्योंकि किसी दुर्घटना के होने का भय बना हुआ है। 
शुभ अंक-17 
शुभ रंग- सुनहरा 
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2  
आप अपनी मधुर वाणी से अपने कुछ नए मित्र बनाने में कामयाब होंगे, जिनसे आपको लाभ भी मिलेगा। विद्यार्थियों की सफलता प्राप्ति के मार्ग में आ रही सभी बाधाएं दूर होंगी। सायंकाल का समय आप अपने संतान की समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे। उनके साथ समय बिताना आपको सुख और संतुष्टि का अहसास कराएगा। जीवनसाथी के लिए शॉपिंग कर सकते हैं।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- भूरा 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3  
आज का दिन आप अपने जीवन साथी के साथ मिलकर संतान के भविष्य से संबंधित कुछ योजनाएं बनाएंगे। आप अपने धन को कुछ अच्छे प्लान में सेविंग में भी लगा सकते हैं, जो भविष्य में संतान के काम आएगा। 
शुभ अंक-7 
शुभ रंग- केसरिया 
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4  
राजनीति से जुड़े जातकों को  कोई बेहतर अवसर मिल सकता है, जो उनकी प्रतिष्ठा में चार चांद लगाएगा और उनका करियर चमकेगा। निजी जीवन के लिए आज का दिन काफी व्यस्तता भरा रहेगा।
शुभ अंक-5 
शुभ रंग- नारंगी 
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5  
आज का दिन आप कुछ सामाजिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे और अपने धन का कुछ हिस्सा  दान पुण्य के कार्यों में भी लगाएंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। बिजनेस कर रहे लोग यदि किसी से धन का लेनदेन कर रहे हैं, तो बहुत ही सावधानी से करें, क्योंकि आज कोई धोखा देने की पूरी कोशिश कर सकता है। 
शुभ अंक-9 
शुभ रंग- सफेद 
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6  
आप दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कुछ खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो उसमें आपको जीवन साथी से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने व्यवसाय की किसी योजना को लॉन्च कर सकते हैं। आज आपकी लाइफ में कोई नया व्यक्ति आ सकता है।
शुभ अंक-10 
शुभ रंग- पीला 

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7  
आज का दिन आपको सावधानी व सतर्कता बरतने के लिए होगा, क्योंकि आपको अपने किसी परिजन से धोखा मिल सकता है। आपके लिए कोई धन संबंधित समस्या भी खड़ी हो सकती है, इसलिए आज आपको अपने मन में  सकारात्मक विचारों को ही रखना होगा। 
शुभ अंक- 11 
शुभ रंग- लाल 

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8  
विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। अपने जीवन साथी को आज आप कोई नया व्यवसाय कराने की सोच सकते हैं। घर परिवार में पूजा पाठ का योग बनेगा और किसी की शादी की बात शुरू हो सकती है।
शुभ अंक-25 
शुभ रंग- गुलाबी 
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है, क्योंकि आप अपने व्यवसाय की उधेड़बुन में ही लगे रहेंगे और अपने बाकी कामों की ओर ध्यान नहीं देंगे, जिसके कारण आप व्यवसाय में भी मन मुताबिक लाभ नहीं कमा पाएंगे, लेकिन आप अपने दैनिक खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे। 
शुभ अंक-21 
शुभ रंग- हरा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें