फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें शनिवार को आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sat, 29 Jun 2024 09:19 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
29 जून का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
किसी नए कार्य या स्व रोजगार की शुरुआत करने के लिए आज का समय बेहतरीन है। अपनी शक्ति और कमजोरी को जाने व आने वाली बाधाओं का डटकर सामना करें। 
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
आज आप अपने आसपास के लोगों से बातचीत करने में दिलचस्पी दिखाएंगे। अपने भविष्य की योजनाओं की समीक्षा करना, अपने जीवन में सही चीजों पर पुनर्विचार करने का एक अच्छा तरीका है।
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- ग्रे

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
आप आज कोई भी बड़ा काम नहीं करना चाहते। विचारों में बदलाव आपके जीवन को बदल सकता है। अपने स्वप्नों को पूरा करने के लिए आज का दिन उचित है क्योंकि आज व्यापार या नौकरी में आपके सहकर्मी आपसे पूरी तरह से प्रभावित है और आपका साथ देंगे। 
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
भय और क्रोध मानसिक समस्याओं और विनाश का कारण है इनसे बचने के लिए धन का व्यय सोच समझ कर करें। आज आप दोस्तों और परिवार के साथ पुराने अच्छे दिनों को याद करेंगे। यह यादें आपके जीवन को खुशनुमा बना देंगी।
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
प्रियजनों को सराहने से पीछे न हटें, इससे संबंध मजबूत होते हैं। लोगों की भावनाओं को समझे और दुनिया आपके कदमों में होगी। अगर कोई सपना देखते हैं तो उसे पूरा करने के लिए जी जान लगा दें।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
आप अपने लिए लक के नए रास्ते खोल सकते हैं। नेटवर्किंग और अपने संपर्कों के माध्यम से आप अपनी आय को दुगना करने में सक्षम होंगे बस आज चोरी या दुर्घटनों से बचने के लिए थोड़ा सावधान रहें।
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- गोल्डन

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
पेशेवर रूप से आज आप खुद को दुनिया के शीर्ष पर महसूस कर रहे, लेकिन ऐसे में आपके अहंकार में भी बढ़ोतरी हो सकती है। आपकी सभी योजनाएं पूरी हो रही है और आप सुखी महसूस कर रहें है। 
शुभ अंक- 27 
शुभ रंग- वॉइलेट

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8 
आपकी प्रबंधकीय क्षमता के बारे में आपके सहकर्मी और प्राधिकारी अच्छे से जानते हैं और यही कारण है कि आपकी प्रतिष्ठा दिनोंदिन बढ़ रही है। जल्द ही आपको पुरस्कार भी मिलेगा बस आप इसी तरह मेहनत और लग्न से काम करते रहें। 
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
बदलाव की हवा आज आपकी तरफ बह रही है और साथ में ला रही है सौभाग्य। विदेशी व्यापार और संबंध भी आपके भविष्य में है। इस चरण में आपके और दूसरे लोगों के बीच लम्बे रिश्ते बनने वाले हैं। 
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें