Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन
2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 1
आज आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। धन लाभ के अनेक मौके आपको मिलेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में पहले के मुकाबले सुधार दिखेगा। आपके मन में कोई ऐसा विचार आएगा जिसे फौरन करने की कोशिश में आप लग जाएंगे। शुभ अंक- 5
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन
3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 2
आपके लिए दिन मिलाजुला रहने वाला होगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिलेगी। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी रूचि रहेगी।आप किसी यात्रा पर जाएंगे। विदेशी निवेश या व्यापार की भी संभावना है। शुभ अंक- 27
शुभ रंग- हरा
4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 3
आज आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं कारगर साबित होंगी। कार्यक्षेत्र में आपको एक नए तरह का अनुभव प्राप्त होगा। जीवनसाथी का अच्छा साथ आपको मिलेगा। शुभ अंक- 14
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन
5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 4
आज आपके मान-सम्मान और धन दौलत में इजाफा होगा। आपको दिन के समय छोटी-मोटी यात्राएं कर सकते हैं। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात संभव है। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छे अवसर मिलेंगे। व्यापार के सिलसिले में आपकी भागदौड़ हो सकती है। शुभ अंक- 12
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन
6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 5
दिन में आपको एक साथ कई तरह की खुशियां मिल सकती है। आज का दिन अनुभव, कार्यक्रम और योजनाएं आपके पक्ष में हैं। आप घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन
7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 6
भाग्य का अच्छा साथ मिलने से आपको हर एक कार्य में अच्छी सफलताएं हासिल होंगी। अब आप हर तरह से स्वतंत्रता चाहते हैं फिर चाहें वो बौद्धिक स्वतंत्रता हो या आध्यात्मिक। कुछ समय निकालने और जीवन को नए सिरे से देखें।शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 7
दिन का ज्यादातर समय आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला होगा। अचानक से धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। अभी कोई खरीदारी या निवेश की आवश्यकता हो सकती है। गहराई से मामले पर विचार करने के लिए समय निकालें। शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 8
आज आपको किसी से किया गया वादा निभाने का समय है। धन और अन्य कीमती सामान आपको अधिक आकर्षित करेंगे इसलिए आय-व्यय और रोमांस आपकी प्राथमिकता रहेंगे। जीवन को निष्पक्ष रूप से देखने की कोशिश करें। शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल
अंक 9
दिन का ज्यादातर समय आपका लोगों संग मेल-मिलाप में बीतेगा। आपके रिश्ते जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते प्रतीत होंगे, जो सैर-सपाटे या घर के कामों में आपकी मदद करेंगे। प्रभावी बातचीत दिन की ज़रूरत है। शुभ अंक- 12
शुभ रंग- नीला