फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 2 और 6 वालों के लिए बेहद शुभ रहेगा दिन, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष राशिफल

Tue, 29 Apr 2025 05:44 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है।
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी - फोटो : amar ujala
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 
Vastu Tips: बार-बार हो रही है धनहानि और नहीं बच रहा है एक भी पैसा? कहीं पर्स में ये चीजें तो नहीं रखते हैं आप

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Gemstone: नीलम से लेकर पन्ना तक, किस दिन पहनना चाहिए कौन सा रत्न? यहां जानें इसके लाभकारी प्रभाव
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी - फोटो : adobe stock
अंक 1
आज आपके राजकीय कार्य संपन्न होंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। किसी काम के पूरा होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। तनाव से राहत मिलेगी, जिससे हल्का महसूस करेंगे। साझेदारी में काम करने के नतीजे फलदायक होंगे।
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग-ग्रे
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी - फोटो : adobe stock
अंक 2
नौकरी की तालाश कर रहे जातकों को आज शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। वैवाहिक जीवन मधुरता से भरा होगा। माता-पिता से संबंध अच्छे रहेंगे। विदेश से व्यापार करने की प्लानिंग कर सकते हैं। इस दौरान निवेश में भी अच्छा लाभ मिल सकता है। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी।
शुभ अंक- 29 
शुभ रंग-सफेद 

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी - फोटो : adobe stock
अंक 3
आज आप परिवार के साथ पूरा दिन बिताएंगे। इस दौरान आपको निवेश पर ध्यान देना होगा। नौकरी में काम का दबाव बना रहेगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को समय रहते निभाने की कोशिश करेंगे। लेकिन किसी नए काम की शुरुआत अभी करने से बचना होगा।
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी - फोटो : adobe stock
अंक 4
आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। आप प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए योजना बन सकते हैं। तरक्की के योग बनेंगे। नई वस्तु के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा। वाहन सुख प्राप्त होगा। किसी नए सदस्य के आने पर जीवन शैली प्रभावित होगी।
शुभ अंक- 50
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी - फोटो : adobe stock
अंक 5
आज का दिन शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वालों के लिए बेहद शुभ है। आपको किसी काम को पूरा करने में भी समस्या आ रही थी, तो उसके लिए आप अपने जूनियर से मदद ले सकते हैं। आपकी समाज में प्रतिष्ठा बढ़ने से परिवार के लोग आप पर नाज करेंगे।
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- ग्रे
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी - फोटो : adobe stock
अंक 6
आर्थिक प्रगति हो सकती है। छात्र-छात्राओं को परीक्षा में अच्छे अंकों के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। नौकरी में आपके सहकर्मी किसी पुरानी गलती को उजागर करेंगे, जिससे तनाव बढ़ सकती है। किसी खास मित्र या अधिकारी से आपको सहयोग भी प्राप्त हो सकता है।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी - फोटो : adobe stock
अंक 7
आज का दिन आपके लिए बेहद खास है। किसी यात्रा पर जाएंगे, जहां पुराने लोगों से मुलाकात होगी। सफर का अनुभव शानदार रहने वाला है। आपके भौतिक सुखों में भी वृद्धि होगी। कारोबार का विस्तार होगा। कार्य में अच्छी सफलता मिलेगी ।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी - फोटो : adobe stock
अंक 8
आज भाग्य का भरपूर साथ प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का अच्छा साथ मिलेगा। किसी खास व्यक्ति से उपहार मिलने पर दिन की शुरुआत अच्छी होगी। व्यापार में अच्छा मुनाफा के योग हैं।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी - फोटो : adobe stock
अंक 9
संतान ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो आज उसके परिणाम आने की संभावना है। अजनबी पर भरोसा करना नुकसान देगा। मन उदास और परेशान रह सकता है। निवेश के लिहाज से आने वाला समय अच्छा रहेगा।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें