फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 4 और 9 वालों को व्यवसाय में मिल सकता है लाभ

Tue, 28 Jan 2025 07:08 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम द्वारा गणित के नियमों का व्यावहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
28 जनवरी का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Today 28 January 2025 | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है।  सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Rajyog: मालव्य राजयोग बनने से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और सुख के दाता शुक्रदेव की रहेगी विशेष कृपा
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
वरिष्ठ लोगों का सानिध्य मिलेगा। आपकी विचारधारा में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। प्रैक्टिकल सोच रखने से आप कोई भी निर्णय लेने में सहज महसूस करेंगे।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग-  नारंगी 
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2  
फाइनेंस संबंधित कार्यों में आपके प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। आपका काम करने का जुनून आपको महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल करवाएगा। 
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा 

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
कार्यक्षेत्र में दबाव महसूस हो सकता है। कोई पुराना प्रोजेक्ट अधूरा रह सकता है। जिससे आप निराशा का अनुभव करेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना उपयोगी रहेगा। 
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग-  हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
व्यवसाय को लेकर लाभदायक समय चल रहा है। कामकाज किसी से शेयर न करें। कोई अन्य व्यक्ति इसका फायदा उठा सकता है। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में महत्वपूर्ण डील होगी। सरकारी नौकरी में किसी तरह की राजनीति हो सकती है।
शुभ अंक-23 
शुभ रंग- पीला 
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5  
जमीन जायदाद संबंधी निर्णय लेने से पहले उसके पेपर्स अच्छे से जांच लें। यात्रा करते समय अनजान लोगों के संपर्क में न आएं। वरना मुसीबत में पड़ सकते हैं। 
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- केसरिया 
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
लोकप्रियता के साथ जनसंपर्क भी बढ़ेगा। प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं, तो यह सपना आज कामयाब हो सकता है। माता-पिता का पूर्ण सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा।
शुभ अंक-16 
शुभ रंग- नीला 

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
कार्यस्थल पर जूनियर्स का सहयोग करेंगे। टीम में काम करने से अच्छे परिणाम मिलेंगे। किसी प्रोजेक्ट पर टीम के साथ काम करने से नई ऊर्जा और सफलता मिलेगी। सहकर्मियों के साथ बेहतर संबंध रखना फायदेमंद रहेगा।
शुभ अंक- 18 
शुभ रंग- ग्रे 

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
आप किसी से किया हुआ कमिटमेंट पूरा करेंगे। ईमानदारी से की गई बातचीत बेहतर साबित होगी। कोई भरोसेमंद व्यक्ति आपको धोखा दे सकता है।
शुभ अंक-6 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9 
आप सामाजिक रूप से सकारात्मकता ला सकते हैं। कारोबारियों के लिए यह अच्छा है, कुछ नए समझौते होंगे। किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। रकारी नौकरी में किसी तरह की राजनीति हो सकती है।
शुभ अंक-29 
शुभ रंग- गुलाबी 




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें