फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 28 January 2022: शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Fri, 28 Jan 2022 07:28 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
धन को लेकर मन विचलित रहेगा। सामान्य करने के लिए संगीत में मन लगाए। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। कुछ जातकों का सजने संवरने में मन लगेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें नहीं तो मौसमी बीमारी होने की संभावना है। 
शुभ अंक - 5
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2
धन का आगमन हो सकता है आज अपनी वाणी व क्रोध से बचें। पारिवारिक जमीन जायदाद को लेकर झगड़ा हो सकता है। अपने शब्दों पर विचार करके दूसरों से बहसबाजी करें। आज निवेश के लिए दिन अच्छा नहीं है। किसी भी प्रकार का लेन-देन न करने से बचें।
शुभ अंक - 10
शुभ रंग - गोल्डन

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3
वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी को आपके ऊपर गुस्सा आ सकता है जिससे आप दोनों के बीच खटास आ सकती है। बात को आगे न बढ़ाएं और परिस्थिति को संभालने का प्रयास करें। 
शुभ अंक - 2
शुभ रंग-  बैंगनी
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4
आर्थिक रूप से कोई नया निवेश करें दिन अच्छा है। भाई-बहन से व्यर्थ की बातचीत में समय ज्यादा खराब होगा। बहसबाजी करने से बचें। आपको प्रभावशाली व्यक्तियों का सहयोग मिलेगा। जिससे उन्नति होने की संभावना है। 
शुभ अंक- 7
शुभ  रंग- क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5
कार्यक्षेत्र में सावधान रहने की जरूरत है। हर विषय पर खुद विचार करें, दूसरों की सलाह महंगी पड़ सकती है। राजनीति और मशीनरी काम करने वाले झटकों के लिए दिन अच्छा है। 
शुभ अंक - 5 
शुभ रंग -  फिरोजी
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6
अचानक धन लाभ हो सकता है। साझेदारी से व्यवसाय में लाभ मिलेगा। संतान को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। युवकों के लिए दिन अच्छा है। करियर के नजरिये से शुरू किया गया सफर विद्यार्थियों के लिये लाभप्रद होगा। नये मेहमानों का आवागमन हो सकता है। 
शुभ अंक -9
शुभ रंग- बैंगनी

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7
नए शत्रुओं से सावधान रहें। सरकारी सम्मान मिल सकता है। किसी नई व्यापार की योजना की रूपरेखा बनायेंगे। व्यापार में काफी व्यस्त रहेंगे। पैसा गलत कामों में खर्च होने से बचें। महत्वपूर्ण लोगों से बातचीत करते समय अपने शब्दों को गौर से सुनें। 
शुभ अंक - 5
शुभ रंग - हरा

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
परिवार के सभी सदस्य आपको मान सम्मान देंगे। किसी नए काम की प्लानिंग करेंगे संतान का सुख प्राप्त हो सकता है। आज आप आर्थिक लेनदेन भी कर सकते हैं। 
शुभ अंक -15
शुभ रंग - नीला
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। बिजनेस में महत्वपूर्ण फैसले लेंगे। नया घर या प्रॉपर्टी अभी खरीदने से बचें। राजनीतिक फायदा मिलेगा। सरकारी अटके हुए मामले निपट सकते हैं। भागदौड़ रहेगी, माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। परिवार की जरूरतों का ख्याल रखेंगे और उनके सुख दुख के भागीदार बनेंगे। 
शुभ अंक- 33
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें