फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 28 February 2023: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Tue, 28 Feb 2023 09:59 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
28 फरवरी का अंक ज्योतिष - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Shani Uday : 6 मार्च को उदय होंगे शनि,  इन 3 राशियों को मिलेगी अपार सफलता
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
दूसरों को दुखी देखकर आप खुद को असहाय महसूस कर सकते हैं। अगर आप खुद को अस्पष्ट या दोषी मान रहे हैं तो, अकेले रहने के लिए समय निकालें। बुराईओं या जुए में शामिल होना अभी बेफ़कूफी होगी।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग-  नारंगी 
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2  
कुछ सकारात्मक परिवर्तन आपका इंतज़ार कर रहे हैं। आज का दिन अपने परिवार, रिश्तेदारों और पड़ोसियों के साथ समय बिताने का हैं। अपने संबंधों को और भी मजबूत करें। प्रौद्योगिकी के कारण अपने प्रियजनों से संपर्क करना आसान हो गया हैं तो इसका प्रयोग करें।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
इस समय पारिवारिक मतभेद आपके तनाव का कारण हो सकता है। महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए कॉल करें या बैठक में भाग लें। किसी खास से सलाह लेना न भूलें। ब्रेक ले कर अपने दोस्तों के समूह के साथ खाली समय का आनंद लें। 
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग-  हरा
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
आज सितारे और किस्मत दोनों आपके पक्ष में है। एक स्थिर मन और सही दृष्टिकोण आपको हर तरह से सफल बनाने में मदद करेगा।
शुभ अंक-23 
शुभ रंग- पीला 
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5  
रोजाना की कड़ी मेहनत से आप पुरुस्कृत महसूस कर रहे हैं क्योंकि इससे आपको अपनी प्रतिभा के अनुरूप अवसर मिलेंगे। नए प्रशिक्षण या क्लास का लाभ उठायें। धन सम्बन्धी चिंताएं जल्द ही हल हो सकती है। 
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- केसरिया 
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6
आपके सितारे जीवन को नए जोश और संभावनाओं से भरने वाले है। अपने आवेश पर नियंत्रण रख कर आप सफलता और स्थिरता का मज़ा ले सकते है। आज आपकी व्याकुलता मुश्किलें पैदा कर सकती है इसलिए दिल में कोई भी बात न रखें।
शुभ अंक-16 
शुभ रंग- नीला 

 

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
अपने साहस पर भरोसा रखें। यह समय उस यात्रा के लिए अच्छा नहीं है जिसकी आपने योजना बनाई थी। जोखिम लेने से बचें किन्तु अपने खुशनुमा मूड का मज़ा लें। शिक्षक या पिता की तरफ के किसी व्यक्ति को आपकी आवश्यकता हो सकती है 
शुभ अंक- 18 
शुभ रंग- ग्रे 

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
आज आपको लग सकता है कि नयी योजना को शुरू करने के लिए अभी समय उचित नहीं है, इसलिए कुछ देर के लिए कार्य को स्थगित कर दें और योजना फिर से बनाएं। अपने लक्ष्यों तक पहुँचने के लिए ध्यान को केंद्रित करें।
शुभ अंक-6 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9 
प्रकृति में समय बिताने से आप तनाव और नुकसान की भावनाओं से छुटकारा पा सकते हैं। अपने माता-पिता और बच्चों की ज़रूरतों को पूरा करें। याद रखें, परिवार सबसे पहले आता है और धन के मुद्दे इंतज़ार कर सकते हैं।
शुभ अंक-29 
शुभ रंग- गुलाबी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें