फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 27 February 2023: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Mon, 27 Feb 2023 07:13 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
27 फरवरी का अंक ज्योतिष - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Shani Uday : 6 मार्च को उदय होंगे शनि,  इन 3 राशियों को मिलेगी अपार सफलता
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
अभी आप आध्यात्मिक मूड में हैं, शायद दुनिया से हारा हुआ महसूस कर रहे हैं। अपने आसपास के विवादों से ब्रेक लेना भी इस समय उचित और बुद्धिमानी होगा। माता पिता या सलाहकार के साथ एक यात्रा की संभावना है।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2 
आज आपका ज्यादातर समय घर और काम में बीतेगा। काम में स्वयं को योग्य साबित करना और अपने प्यार/ पैसों की ज़रूरत को व्यक्त करना आपकी प्राथमिकता रहेगी। सावधानी को बुज़दिली और लापरवाही को साहस न समझें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
सामाजिक कार्यक्रमों का आनंद ले किन्तु बुराईओं से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बचें। आपके जीवन का कोई विशेष व्यक्ति किसी मुसीबत या बीमारी का सामना कर सकता है। अतीत का कोई अवशेष आपके सामना आ सकता है।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
अगर बदलाव को अनदेखा नहीं कर सकते हो तो उसे अच्छे से संभालें। कुछ पाने की चाह और आत्मविश्वास आपको एक नया स्तर प्रदान करेंगे। आपकी हर जीत आपके अंदर के ज्ञान को बढ़ाने के लिए काफी है। 
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5 
महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आपके ध्यान की ज़रूरत है। किसी डील के अंत के लिए अभी आपको बैठकों या अनुबंधों में शामिल होना पड़ सकता है। घर पर किसी भी मतभेद को हल करने के लिए आप अपने सबसे नज़दीकी लोगों की जरूरतों पर ध्यान दें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6 
आज सामाजिक कामों के लिए समय निकालें। किसी बड़ी परियोजना या व्यावसायिक प्रस्ताव की योजना को अंतिम रूप देने से बचें। व्यस्त दिन में अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
कोई दुर्घटना या चोट आपको कानूनी विवाद में डाल सकते हैं। एक यात्रा या किसी कक्षा में दाखिला ले कर आप अपने दिमाग से चिंताओं को दूर कर सकते हैं। अच्छा भाग्य शायद धन या एक नए करियर विकल्प के रूप में अभी आपके जीवन के मार्ग का नेतृत्व कर रहा हैं। 
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
आज आप अपने पुराने पलों को जीने के मूड में हैं। पुराने दोस्तों से मिलना और उनके साथ अच्छा समय बिताना भी एक अच्छा विचार है। जीवन की चिंताएं आपको परेशान नहीं करेंगी। आपका सामाजिक और निजी जीवन आज महत्वपूर्ण रहेगा। 
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
आध्यात्मिकता और रचनात्मकता अभी आपको प्रेरित कर रही है। काम आपके तनाव का कारण बन सकता है। रोमांस के लिए समय निकालें। अधूरे रिश्तों को समाप्त कर सकते हैं। नए अवसर और आय के नए स्रोत अब दिखने लगे हैं।
शुभ अंक- 1 8
शुभ रंग- सुनहरा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें