फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 28 February 2022: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Mon, 28 Feb 2022 07:10 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1
कार्यक्षेत्र में आपको सफलता प्राप्ति होगी। नौकरी के लिए कई जगहों से प्रस्ताव आ सकता है। मानसिक शांति मिलेगी। रुके कार्य आगे बढ़ेंगे। खर्चों में अधिकता आएगी। 
शुभ अंक - 04
शुभ रंग - पीला
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2
कार्य के लिए दिन अच्छा बीतेगा। भविष्य के लिये योजनाएं बना सकते हैं। पड़ोसियों से नुकसान हो सकता है। वैवाहिक जीवन में अड़चनें आ सकती हैं।
शुभ अंक - 5
शुभ रंग - हरा

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3
कोर्ट कचहरी में सफलता मिल सकती है। विवाद सुलझ सकते हैं। नौकरी में स्थानांतरण हो सकता है। बच्चों का ध्यान रखें। किसी के बहकावे में ना आएं।
शुभ अंक - 10
शुभ रंग - नीला
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक- 4
आर्थिक दृष्टि से दिन कमजोर रह सकता है। खर्चे बढ़ सकते हैं। जोश में होश न खोएं। भूमि सम्पत्ति से लाभ मिलेगा। नौकरी में आपको अच्छे प्रस्ताव प्राप्त होंगे। 
शुभ अंक - 5
शुभ रंग - गुलाबी
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक- 5
आज वाहन सावधानी से चलाएं। मन विचलित रह सकता है। मन को वश में रखें। सट्टा आदि दूरी बनाए रखें। पेट की खराबी से परेशानी हो सकती हैं। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।
शुभ अंक - 4
शुभ रंग - जमुनी
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक- 6
नौकरी-व्यापार में तरक्की होगी। बच्चों के साथ समय बिताएंगे। धन का नुकसान हो सकता है। अचानक सम्पत्ति का लाभ हो सकता है। गृहस्थ जीवन में चुनौतियां आएंगी। 
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- पीला

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7
गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें, कोई पारिवारिक परेशानी बढ़ सकती है। रिश्तेदारों से बुरी खबर भी मिल सकती है। फैसला लेने में जल्दबाजी न दिखाएं।
शुभ अंक - 12
शुभ रंग - हरा

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा।  मेहनत से ही सफलता मिलेगी। भाग्य के भरोसे न बैठें। पारिवारिक क्लेश बढ़ेगा। नए प्रेम सम्बन्ध बन सकते हैं। वैवाहिक जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा।
शुभ अंक - 20
शुभ रंग - लाल
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
दिन आपके लिए कुछ नए मौके लेकर आ सकता है। वहीं दूसरी तरफ ऑफिस में बॉस अनबन हो सकती है। जीवन में प्रेम का आगमन हो सकता है। घर पर किसी के रिश्तें की बात चल सकती है। व्यापार में लाभ प्राप्त हो सकता है।
शुभ अंक - 5
शुभ रंग - हरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें