Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन
2 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 1
दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपके बैंक बैलंस में वृद्धि होने की संभावना है। यदि किसी व्यक्ति को धन या कर्जा देने से पहले उस शख्स के बारे में अच्छी तरह से जान लें नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ेगा। शुभ अंक- 2
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 2
जो लोग रियल एस्टेट के कारोबार से जुड़ें हैं उन्हें आज घाटा सहना पड़ सकता है। लाइफ पार्टनर की तरक्की हो सकती है। आज भाग्य की बजाय मेहनत पर भरोसा रखें। शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 3
सीनियर से लाभ होगा। अपने लक्ष्य को सामने रख कार्य करें। पति-पत्नी में मतभेद हो सकता है। शुभ अंक- 9
शुभ रंग- भूरा
विज्ञापन
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 4
दिन आपके लिए कुछ परेशानियों से भरा रहेगा। आज आप कोर्ट कचहरी में फंस सकते हैं। कोई व्यक्ति धन का अपव्यय कर सकता है। निवेश से ज्यादा लाभ नहीं होने की सम्भावना है। यात्रा आपके हित में रहेगी। शुभ अंक- 3
शुभ रंग- नीला
विज्ञापन
6 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 5
मित्रों से मुलाकात मन हल्का करेगी। विवाहित जीवन में अनबन रहेगी। जमीन जायदाद से फायदा मिलने की संभावना है। ऑफिस से आया फोन आपकी दिनचर्या बदल सकता है। शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला
विज्ञापन
7 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 6
धन को ध्यान पूर्वक प्रयोग करें। ज्यादा फायदे के चक्कर में नुकसान भी हो सकता है। महिलाओं के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। शुभ अंक- 42
शुभ रंंग- हल्का नीला
8 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 7
आर्थिक लाभ होने की संभावना है। बजट बना कर चलेंगे तो फायदे में रहेंगे। आने वाले दिनों में खर्चें बढ़ सकते है। विवाह तय हो सकता है। शुभ अंक- 9 शुभ रंग- हल्का पीला
9 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 8
प्रेमी को खुश करने के लिए अधिक प्रयास करने पड़ेंगे। स्फुर्ति और बुद्धि के कारण रूके हुए काम आगे बढ़ेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। शुभ अंक- 9
शुभ रंग- गुलाबी
अंक 9
धर्म-कर्म के कामों में मन लगेगा। लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। अपने खर्चों का आप सही तरीके से प्रबंधन कर पाएंगे। घर का नवीनीकरण करा सकते है। शुभ अंक- 3
शुभ रंग- केसरिया