फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें गुरुवार को आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Thu, 27 Jun 2024 07:27 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
27 जून का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आज आप वित्त, धन या अपने कीमती सामान को लेकर चिंतित होंगे। किस्मत आप पर मेहरबान है और जल्द ही आपको कई सुनहरे मौके मिलने वाले हैं जिससे आप धन अर्जित कर सकते हैं या योजनाएं बना सकते हैं।
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
आज दूसरों को प्यार करना और उनसे प्यार पाना आपके जीवन को नया अर्थ प्रदान करेगा। अपने समय का सदुपयोग कैसे करना है, यह पूरी तरह से आप पर निर्भर करता है। 
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- ग्रे

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
पहचान बनाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। किसी नए व्यवसाय या नौकरी के लिए भी यह समय शानदार है। अपनी कुशलता और ज्ञान पर संदेह न करें।
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
उन्नति के मार्ग में अहंकार को न आने दें। अपने प्रयासों के कारण आपकी सफलता निश्चित हैं। भौतिक विजय मिलेगी, इसके साथ ही आप अपने पास मौजूद चीज़ों को लेकर भी अच्छा महसूस कर रहे हैं। 
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
अतिरिक्त काम या निजी कारणों के कारण आपको तनाव या मानसिक समस्याएं हो सकती है इससे बचने के लिए खुद के लिए समय निकालें। स्वप्न पूरे करने के लिए अपने दृष्टिकोण में परिवर्तन लाएं।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
इस समय दीर्घकालीन निवेश न करें, इससे हानि होने की संभावना है। आज आप आत्मज्ञान और आध्यात्मिक प्रवास का आनंद लेंगे। अपनी चतुरता और नैतिकता से आप अपने जीवन की दिशा बदल सकते हैं।
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- गोल्डन

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
अपने आकर्षण और संचालन के तरीको के कारण आप धीरे धीरे सफलता को और बढ़ रहे हैं। अचानक आयी घरेलू मुसीबतों के कारण आप कुछ समय तक भ्रमित हो सकते हैं किंतु आप अपनी मंजिल पा ही लेंगे। 
शुभ अंक- 27 
शुभ रंग- वॉइलेट

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8 
आज कुछ अप्रत्याशित करियर और नौकरी के मौके भी मिल सकते है। आपका नवीन और विनम्र रवैया आज आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता है। आज आपका लेडीलक आपके लिए शुभ रहेगा। 
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आज का दिन आपके पेशे और धन लाभ दोनों के लिए अच्छा है। आपकी प्रबंधकीय क्षमता की प्रसिद्धि के कारण आपको नए ऑफर मिलेंगे। अपने कार्य और कौशल का मूल्यांकन करने के बाद आप सफलता की सीढियाँ चढ़ सकते हैं। 
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें