फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें बुधवार को आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Wed, 26 Jun 2024 07:54 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
26 जून का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आपके अधिकारी या मालिक आप पर अभी पूरी तरह से मेहरबान हैं और आपको जल्द ही पदोन्नति मिलेगी। कार्य या उच्च शिक्षा के लिए आपको यात्रा करने का मौका भी मिल सकता है। 
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग-  नारंगी 
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2  
पहचान बनाने की लालसा आपको शीर्ष तक ले जाएगी बस धन के लेनदेन में सावधान रहें। आप आप अपने व्यस्त जीवन में थोड़ा सा बदलाव लाने के बारे में सोच सकते हैं। 
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा 

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
अधिक बात करने व बहस से बचें और सोच समझ कर शब्दों का प्रयोग करें। अपनी भावनाओं को संतुलित रखते हुए महत्वपूर्ण कामों पर अपना ध्यान केंद्रित करें।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग-  हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
अगर आप अपने काम या पेशेवर जीवन से संतुष्ट नहीं हैं तो उसमे भी बदलाव ला सकते हैं। पड़ोसियों की समस्याएं या भाई बहन की परेशानियाँ आज आपके लिए चिंता का विषय रहेंगी। 
शुभ अंक-23 
शुभ रंग- पीला 
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5  
आज अपने आपको आज़ाद करें और अपने आपको मार्ग में आने वाले अवरोधों से दूर रखें। लोगों के साथ मिलने जुलने की ज़रूरत महसूस हो सकती।
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- केसरिया 
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
आप आज लोगों से बातचीत करने और नेटवर्किंग में दिलचस्पी दिखाएंगे। अपनी मेहनत और प्रयास से आप बाधाओं को आसानी से दूर कर सकते हैं।
शुभ अंक-16 
शुभ रंग- नीला 

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
वाद-विवाद आपकी प्रतिष्ठा के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। आज आप कई कार्यों में व्यस्त रहेंगे जिनमे से आधिकारिक मामले आपका अधिक समय लेंगे। 
शुभ अंक- 18 
शुभ रंग- ग्रे 

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
मौजूदा आर्थिक माहौल और अन्य परिस्थितयों में आपको आत्मविश्वास की ज़रूरत है। एक विशिष्ट और लाभ प्रदान करने वाली योजना आपके प्रदर्शन को बेहतरीन बनाएगी। 
शुभ अंक-6 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9 
आप अभी अपने करियर के बारे में सोच रहे हैं। नए अवसरों को हाथ से जाने न दें। आपके परिवार के सदस्य आपकी कुशलता और कल्पना की तारीफ करेंगे।
शुभ अंक-29 
शुभ रंग- गुलाबी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें