फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 8 वाले आर्थिक मामलों में रहें सतर्क, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Wed, 27 Aug 2025 10:08 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
27 अगस्त का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Surya Grahan 2025: सूर्य ग्रहण के समय भूलकर भी न करें ये पांच काम, मिल सकता है अशुभ परिणाम

विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1
आज का दिन आत्मविश्वास और जोश से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप तेजी से फैसले लेंगे, जिनका सकारात्मक असर दिखाई देगा। हालांकि रिश्तों में संतुलन बनाए रखना ज़रूरी होगा। निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर करें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 9
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
आज भावनाओं पर नियंत्रण रखना आपके लिए अहम होगा। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा और परिजनों का सहयोग मिलेगा। ऑफिस या बिज़नेस में टीमवर्क से फायदा होगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 9

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
आज मेहनत ज़्यादा करनी पड़ेगी। पढ़ाई और करियर से जुड़े मामलों में अतिरिक्त प्रयास की आवश्यकता होगी। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 5
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
आज आपके लिए पुराने विवाद खत्म होने और समाधान मिलने का दिन हो सकता है। मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। रिश्तों में मर्यादा और सम्मान बनाए रखें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 15
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5
यात्रा और नए लोगों से मुलाकात के योग हैं। ये मुलाकातें भविष्य में आपके काम आ सकती हैं। नौकरी में काम का दबाव बढ़ सकता है, इसलिए गुस्से से बचें।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 7
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
आज रिश्ते और मजबूत होंगे। कला, रचनात्मकता और व्यवसाय से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 2

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
आज का दिन स्थिर और संतुलित रहेगा। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी और मानसिक शांति का अनुभव होगा। कामकाज सामान्य रहेगा, लेकिन तनाव से दूरी बनाए रखें।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 8

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
आज आर्थिक मामलों में सतर्क रहना जरूरी है। बड़े निर्णय सोच-समझकर लें। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। धैर्य और विवेक आपके लिए कारगर रहेंगे।
शुभ रंग: जामुनी  
शुभ अंक: 10
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। नए काम की शुरुआत हो सकती है। व्यापार में लाभ मिलेगा और घर-परिवार में खुशहाली रहेगी।
शुभ रंग: गुलाबी  
शुभ अंक: 6




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें