फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 26 August: मूलांक 4 वालों के लिए चुनौतियों से भरा रहेगा दिन, जानें आज का अंक ज्योतिष राशिफल

Tue, 26 Aug 2025 06:58 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
26 अगस्त का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 
 
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।
 
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Surya Grahan 2025: सूर्य ग्रहण के समय भूलकर भी न करें ये पांच काम, मिल सकता है अशुभ परिणाम

विज्ञापन

2 of 10
26 अगस्त का अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
अंक 1
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। सेहत में चल रही परेशानियां आज सामान्य होगी। आपको परीक्षा में मनचाहे परिणाम मिलेंगे। घर और बाहर दोनों जगह सभी का साथ व सहयोग प्राप्त होगा। 
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा 
विज्ञापन

3 of 10
26 अगस्त का अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
अंक 2 
घर के बुजुर्गों की सलाह व्यापार में आपके लिए फायदेमंद होगी। निवेश से अच्छा लाभ मिलने पर वाहन या सोना खरीद सकते हैं। हालांकि यात्रा के मामले में सावधानी जरूरी है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। 
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- हरा

4 of 10
26 अगस्त का अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
अंक 3 
आज का दिन आपके लिए नौकरी के नए अवसर लेकर आया है। परिवार में किसी के विवाह की बात पक्की हो सकती हैं। इस दौरान किसी योजना की शुरुआत करना आपके लिए लाभकारी रहेगा। छात्र लोग मानसिक तनाव से बचें। 
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग-  लाल
विज्ञापन

5 of 10
26 अगस्त का अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
अंक4
आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा चुनौतियों भरा रहेगा। घूमने-फिरने जाने की तैयारी में लगे हैं, तो फिर सामानों पर पूरा ध्यान दें। आपकी पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। सेहत पर थोड़ी सावधानी रखें। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
शुभ अंक-6 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

6 of 10
26 अगस्त का अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
अंक 5
आज दिन लाभ के अवसरों से भरा है। व्यापार को लेकर अनुभवी लोगों से मुलाकात होगी। कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान मिलेगा। आपका कोई प्रॉपर्टी से संबंधित मामला फाइनल होगा। प्रेम प्रसंग में खुशियां बनी रहेगी।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

7 of 10
26 अगस्त का अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
अंक 6
आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहने वाला है। अगर मार्केट में कहीं धन फंसा हुआ था, तो वह प्राप्त होगा। हालांकि इस समय बिजनेस में भी आपको अच्छा लाभ प्राप्त होने की संभावना है। परिवार या रिश्तेदारों से कोई सुखद खबर मिल सकती है।  
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला

8 of 10
26 अगस्त का अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
अंक 7
आज दिन की शुरुआत किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से होगी। अविवाहित लोगों के विवाह के योग बन रहे हैं। इसलिए कोई रिश्तेदार प्रस्ताव लेकर आ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। 
शुभ अंक- 30
शुभ रंग- लाल

9 of 10
26 अगस्त का अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
अंक 8 
आज का दिन आपके लिए शुभ परिणामों से भरा है। निवेश में अच्छा धन मिलने से भौतिक सुख बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। हालांकि आपको किसी कानूनी मामले को लेकर थोड़ा सावधान रहना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- गोल्डन
विज्ञापन

10 of 10
26 अगस्त का अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
अंक 9  
आज आपके व्यापार को पहचान मिलेगी। विद्यार्थियों को किसी नई प्रतियोगिता की तैयारी के लिए मेहनत अधिक करनी होगी। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर भी खुशी होगी। 
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- केसरिया


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें