फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 6 वालों को कार्यों में मिलेगी मनचाही सफलता, पढ़ें अपना अंक ज्योतिषफल

Thu, 25 Sep 2025 07:22 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
25 सितंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

25 September Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

चलिए, जानते हैं आज का पूरा दिन 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 1
आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना दुखदाई होगा। मन को शांत रखें।
शुभ अंक- 34
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

3 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 2
आज आप कार्यों में सावधानी रखें। कानून, सरकार या न्याय से जुड़े मामलों में परिवार वालों से सलाह करें। वैवाहिक जीवन में मधुरता लाने के लिए प्रयास करने पड़ सकते हैं। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा।
शुभ अंक- 85
शुभ रंग- हरा

4 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 3
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। वैवाहिक जीवन प्रेम से बीतेगा। हालांकि, आप शेयर, संपत्ति या किसी वाहन को खरीदने की प्लानिंग करेंगे। यदि किसी को धन उधार दिया था, तो उसकी प्राप्ति होने से आप खुश रहेंगे।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन

5 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 4
आपको व्यापार की ओर से किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। लेकिन अपने सामानों का खास ध्यान रखें। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां आपकी तरक्की का कारण बनेगी, इसलिए धैर्यवान रहें।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा
विज्ञापन

6 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 5
मन में शांति बनाए रखने की कोशिश करें। आप ज्यादा सोचने से अपने आप को परेशान कर सकते हैं। अगर जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो आप अवश्य करें। आपको बिजनेस से संबंधित किसी काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग-  नारंगी
विज्ञापन

7 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 6
आज का दिन आपके लिए थोड़ा समस्याओं भरा रहेगा। मित्रों और परिवार के सहयोग से आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। विद्यार्थी पढ़ाई में मन लगाएं, सफलता मिलेगी।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग-  हरा

8 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 7
आपको अपने घर और परिवार में तालमेल बिठाना होगा। प्रेम के मामलों में आपको साथी का अच्छा साथ मिल सकता है। आज किसी पुराने झगड़े को खत्म करने के लिए अपने दोस्तों से बात करेंगे।
शुभ अंक-1
शुभ रंग- गुलाबी

9 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 8
आज का दिन शुभ रहेगा। अटका काम पूरा होगा। आपको अपने परिवार के लिए जो वस्तु खरीदनी थी, तो वह इच्छा आज पूरी होगी। लेकिन कार्यक्षेत्र में समय चुनौतिपूर्ण रहने वाला है।
शुभ रंग-बैंगनी
शुभ अंक- 7
विज्ञापन

10 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 9 
विदेश से व्यापार कर रहे लोगों को काम में सावधानी बरतनी होगी। सेहत की समस्याएं समाप्त होती दिखेगी और आप स्वयं को स्वस्थ महसूस करेंगे। आज लेकिन संगीत या लेखन जैसे रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा।
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): 
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें