फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 26 July: मूलांक 7 वालों को धनलाभ मिल सकता है, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष

Sat, 26 Jul 2025 06:49 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: आज का अंक 7 (2+5 = 7) है। अंक 7 का स्वामी ग्रह केतु है। अंक ज्योतिष में, केतु को रहस्यमय और आध्यात्मिक शक्तियों का प्रतीक माना जाता है. 7, 16 और 25 तारीख को जन्म लेने वाले लोग केतु ग्रह से प्रभावित होते हैं।
विज्ञापन
1 of 10
26 जुलाई का अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Surya Grahan 2025: सूर्य ग्रहण के समय भूलकर भी न करें ये पांच काम, मिल सकता है अशुभ परिणाम

विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1
आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यों में धीमापन रहेगा और पैसों की कमी खल सकती है। व्यय अपेक्षा से अधिक होगा। नौकरी में तनाव और व्यापार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। परिवार का साथ बना रहेगा, जिससे मानसिक संतुलन बना रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 3
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
आज का दिन मध्यम रहेगा। कार्यों में भागदौड़ अधिक रहेगी और थकावट महसूस होगी। खर्चों पर नियंत्रण कठिन हो सकता है। नौकरी में उन्नति के संकेत हैं, व्यापार सामान्य रहेगा। पारिवारिक सहयोग से मनोबल बना रहेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 4

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
दिन प्रसन्नता से भरा रहेगा। पारिवारिक कार्यक्रमों में भागीदारी संभव है। किसी यात्रा या धार्मिक योजना का योग है। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिलेगी। आय के नए स्रोत बन सकते हैं और नौकरी में तरक्की के संकेत हैं।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 5
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
दिन व्यस्ततापूर्ण रहेगा। कार्यों की पूर्ति में मेहनत अधिक लगेगी। घर या काम से संबंधित यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन खर्च बराबरी से होंगे। नौकरी और व्यापार में संतुलन बना रहेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 6
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5
आज का दिन शुभ समाचारों से भरा रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा, विवाह योग भी बन सकते हैं। नौकरी में नई ज़िम्मेदारियाँ मिलेंगी और व्यापार में विस्तार संभव है। प्रेम संबंधों में सकारात्मकता बनी रहेगी।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:  7
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। सहयोग की कमी और आर्थिक तंगी आपको परेशान कर सकती है। सेहत में गिरावट संभव है। हालांकि परिवार का साथ मिलने से राहत मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 5

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
धन लाभ के अच्छे योग हैं। नौकरी में बदलाव के अवसर मिल सकते हैं। विलासिता की चीज़ों में रुचि बढ़ेगी। मानसिक रूप से आप संतुलित रहेंगे लेकिन स्वास्थ्य के मामले में थोड़ी सतर्कता जरूरी है। प्रेम संबंधों में मतभेद संभव हैं।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 7

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8 
आज का दिन शुभ रहेगा। जो कार्य आप शुरू करेंगे, वे सफलता की ओर बढ़ेंगे। नए लोगों से संपर्क लाभकारी सिद्ध हो सकता है। नौकरी या व्यापार में सकारात्मक परिवर्तन के संकेत हैं। यात्राओं का योग भी बन रहा है।
शुभ रंग: पीला 
शुभ अंक: 1
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
पूरा दिन आपके पक्ष में रहेगा। आर्थिक लाभ के योग प्रबल हैं। परिवार और दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जिस भी कार्य को आरंभ करेंगे उसमें सफलता मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 2




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें