फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 26 January 2022: बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Wed, 26 Jan 2022 08:39 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
रुपए-पैसे के हालात और उससे जुड़ी समस्याएं तनाव का कारण साबित हो सकती हैं। आज आप काफी पैसे बना सकते हैं, लेकिन इसे अपने हाथों से फिसलने न दें। पिता का तल्ख़ बर्ताव आपको नाराज़ कर सकता है।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2 
आज काम के कारण माहौल तनावपूर्ण और थकान भरा हो जायेगा, लेकिन दोस्तों का साथ आपको खुश रखेगा। आप चाहे किसी भी क्षेत्र से संबंधित हो आपकी कोई करीबी महिला सदस्य आपकी सफलता में बड़ी भूमिका निभाएंगी। 
शुभ अंक- 6 
शुभ रंग- पीला 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3
विभिन्न माध्यम से आर्थिक लाभ होने की सम्भावना है, परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।  आपको पहली नजर का प्यार हो सकता है। परिवार की किसी बच्चे या बुज़ुर्ग के खराब स्वास्थ्य से आप परेशान रहेंगे।
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- लाल  
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4
आर्थिक मामलों में निश्चित रूप से बढ़ावा मिलेगा, लेकिन साथ ही साथ व्यय भी बढ़ेगा। अपने आकर्षक व्यक्तित्व और बुद्धिमत्ता से लोगों से अपना काम निकलवा लेते हैं।  अपने प्यार को अनमोल चीज़ों की तरह तरोताजा रखने का प्रयास करें। 
शुभ अंक- 8 
शुभ रंग- गहरा हरा
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5
कलाकारों और कामकाजी महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद उपयोगी रहेगा। बाहरी लोगों के हस्तक्षेप से आपके विवाहित जीवन में समस्या उत्पन्न हो सकती है। कुछ गुप्त दुश्मन आपके बारे में अफवाहें फैलाने का प्रयास करेंगे, सावधान रहें। 
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- नारंगी 
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6
आज आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। अपना काम के लिए दूसरों पर भरोसा मत करें।  सेमिनार और प्रदर्शनियां आपके  ज्ञान और संपर्कों में इजाफा करेंगे। 
शुभ अंक-1 
शुभ रंग- सिल्वर

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
अचानक अप्रत्याशित व्यय वित्तीय तनाव में डाल सकता है। आज पति या पत्नी फिल्म या डिनर पर जा सकते हैं जो आपकी शाम को खुशनुमा बनाएगा।  प्रेम संबंधों में गलतफहमियां उत्पन्न हो रही हैं। पारिवारिक कलह आपके विवाहित जीवन को प्रभावित कर सकती है। 
शुभ अंक- 5 
शुभ रंग- नीला 

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
आज भले ही धन आपके हाथ से फिसलता चला जाए लेकिन आपके सितारे आपको वित्तीय लाभ देते रहेंगे। आप अपने घर के माहौल में अनुकूल बदलाव करेंगे। घर में समस्याएं पैदा हो सकती हैं, लेकिन छोटे मुद्दों पर अपने साथी की आलोचना करने से बचें।
शुभ अंक- 17 
शुभ रंग- बैंगनी
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
अपने निरंतर प्रयास और समझदारी से आप शत प्रतिशत सफलता की ओर कदम बढ़ाएंगे। धैर्य बनाये रखें। दीर्घकालिक परिप्रेक्ष्य को देखते हुए निवेश करें। करीबी सहयोगियों से मतभेद होने के कारण तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। 
शुभ अंक-21  
शुभ रंग- पीच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें