फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 26 April 2022: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Tue, 26 Apr 2022 08:02 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
Daink ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
आपको सामाजिक मान-सम्मान मिल सकता है। व्यवहारिक प्रतिष्ठा उज्जवल रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका के बीच का मन मुटाव कम होगा। साझेदारी का व्यवसाय न करें तो ज्यादा अच्छा रहेगा। वित्तीय लेन-देन के लिए दिन अच्छा है। अपने परिवार को समय दें, जो आवश्यक है। 
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2
आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए नई राह की कोशिश में रहेंगे। परिवार के लोग आपके सहयोग में रहेंगे। सपनों की दुनिया में जीने से बेहतर होगा कि वास्तविक दुनिया में रहें। नया जीवनसाथी मिल सकता है। 
शुभ अंक- 5 
शुभ रंग- पीला

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
अपने कार्य क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है। परेशानियों का सामना करने की आपकी क्षमता आपको खास पहचान दिलाएगी। आपकी क्षमताओं के कारण करियर के नए रास्तें मिल सकते है। 
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
आज आप अपनी आमदनी और खर्चों पर गंभीरता से विचार करेंगे। सेल्स और फील्ड में कार्यरत लोगों को अच्छा अवसर मिलेगा। आपकी यात्रा संभव हो सकती है, लेकिन व्यय ज्यादा होगा। प्रेमी के लिए दिन थोड़ा कष्टकारी रहेगा। 
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5
आयात और निर्यात के लिए बेहतर दिन है। आपको अपने क्रोध पर काबू रखना होगा नहीं तो अनचाही मुसीबतों में पड़ सकते हैं। जल्दबाजी में जोखिम भरा कदम उठा सकते है। संतान से सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। पत्नी का थोड़ा बहुत सहयोग मिल सकता है। 
शुभ अंक- 7 
शुभ रंग- वॉइलेट
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6
आप किसी सम्मेलन या सामाजिक मीटिंग में शामिल होंगे। कुछ लोगों को नया जीवनसाथी मिल सकता है। अपनी पहचान बनाने का प्रयास सफल होगा। विरोधी पक्ष प्रबल हो सकते हैं। बच्चों के करियर को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। 
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- नारंगी

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
आप अपनी भविष्य की योजनाओं पर विचार करें। आपके लिए आने वाला समय बेहतर है। कोर्ट कचहरी के चक्कर कम होंगे और रुका हुआ पैसा मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन हैं। नई साझेदारी या गठबंधन कर सकते है। 
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- गोल्डन

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
आज आपके खास ही आपके शत्रु बन सकते है। आपको विरोधियों को ध्यान में रखते हुए सूझबूझ के साथ चलना पड़ेगा। व्यक्तिगत पहचान बनाने का प्रयास सफल होगा। इन्टरनेट का भी फायदा उठाएंगे। आप तनाव महसूस कर सकते है, लेकिन जीवन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
व्यक्तिगत हित के लिए आवेग में आकर कोई निर्णय न करें, यह आपके परिवार एवं बच्चों को नुकसान पहुंचा सकता हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें और सोच समझकर ही बोलें तो ज्यादा बेहतर रहेगा। 
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें