फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 24 April 2022: रविवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sun, 24 Apr 2022 07:06 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
Daink ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
आज आपके ऊपर काम को समय पर पूरा करने का दबाव रहेगा। आपका काम अधूरा भी छूट सकता है। आज आपका करीबी मित्र नाराज हो सकता है। मित्रों और रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा। शादीशुदा जीवन में तनाव रहेगा।
शुभ अंक - 16
शुभ रंग - पिंक
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2
आज आप अपने व्यापार में आयात-निर्यात कर सकते है, दिन आपके लिए मिलाजुला रह सकता है। व्यापार में धन के मामलों में सावधानी बरतें अन्यथा मुनाफे की जगह घटा हो सकता है। आपका जीवनसाथी आपसे कुछ मांग सकता है।
शुभ अंक - 25 
शुभ रंग - हरा

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3
आज आप समस्याओं का समाधान करने में आप सफल रहेंगे। नौकरी में विश्वासघात हो सकता है। पारिवारिक कलह आप पर हावी रहेगी। इन सबके बावजूद प्रेम-संबंधों में मिठास रहेगी।
शुभ अंक - 12
शुभ रंग - लाल
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4
आज आप लम्बे समय के लिए निवेश कर सकते हैं। स्टॉक मार्केट एवं म्यूचुअल फंड में निवेश करने से आगे चलकर आपको फायदा होगा।  आपका जीवन साथी आपसे नाराज हो सकता है।
शुभ अंक - 22
शुभ रंग - फिरोजी
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5
आज का दिन पारिवारिक सदस्यों की वजह से आपका दिन थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। सामाजिक एवं व्यवहारिक तौर पर आपको नई जानकारियां प्राप्त होंगी। यात्रा में नुकसान हो सकता है। इसका खास ख्याल रखें। 
शुभ अंक - 24 
शुभ रंग - नीला
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6
आपको ऐसी व्यापारिक योजनाएं शुरू करनी चाहिए, जो पूरे परिवार के लिए समृद्धि लाएं। अपने विचार एवं व्यवहार को स्पष्टवादी रखें। लोग आपकी ईमानदारी और क्षमताओं को आज सराहेंगे। 
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- पीला

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7
आपका जीवनसाथी आपको अच्छा महसूस कराएगा। आपको उनसे कोई बढ़िया तोहफा मिल सकता है। अपने बच्चों की तरफ से खुशखबरी प्राप्त होगी।
शुभ अंक - 1
शुभ रंग - सफेद

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
आपका आत्मविश्वास बढे़गा। आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। काम की व्यस्तता के बावजूद पार्टी एवं दावतों में जाना पड़ सकता है। आपकी प्रतिष्ठा में थोड़ा कमी आ सकती है। संतान पक्ष के फैसले आपको परेशान करेंगे। 
शुभ अंक - 20
शुभ रंग - लाल
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
व्यापार और रोजगार की दृष्टि से आज का दिन सामान्य है। नए विचार फायदेमंद साबित होंगे। स्वच्छता आपके काम में देखने को मिलेगी। आज घर पर मेहमानों का आगमन होगा। आज आप अपने दोस्तों या प्रेमी के साथ ज्यादा व्यस्त रहेंगे।
शुभ अंक - 16 
शुभ रंग - हल्का हरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें