Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन
2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 1
विवाह और प्रेम संबंधों में बाधा आ सकती है। अपना कीमती समय बेकार की बातों में व्यर्थ न गवाएं। आज आपके पारिवारिक जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। आप अपने में ही चिन्तन मनन करेंगे। मेडीटेशन से आपको मदद मिलेगी। शुभ अंक -14
शुभ रंग – हरा
विज्ञापन
3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 2
परिवार में धन की वजह से अशांति रह सकती है। दुर्घटना से सावधान रहें वाहन ध्यान से चलाएं। आपकी मेहनत से व्यापार में तरक्की हो सकती है। अपनी जिम्मेदारियों से भागे नहीं उन्हें निभाए। इससे जीवन की क्वालिटी बेहतर होगी। शुभ अंक-16
शुभ रंग- सफेद
4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 3
आप अच्छे परामर्शदाता है। आपके द्वारा बनाई गई योजनाए जीवन में तरक्की लाएगी। बैंक से लोन लेना है तो आज ले सकते हैं। जीवन में संघर्ष आएंगे लेकिन आप अपने आत्मविश्वास से आगे बढ़ते रहेंगे। सेहत खराब रह सकती है। शुभ अंक-42
शुभ रंग – नीला
विज्ञापन
5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 4
किसी भी कार्य को बिना सोचे समझे शुरू न करें। व्यावसायिक संदर्भ में आज यात्रा करनी पड़ सकती है, जिससे आपके जीवन में बहुत कुछ बदलेगा। आज के दिन आपके अधूरे काम बनेंगे। शुभ अंक – 15
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन
6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 5
बच्चों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। यश में बढ़ोतरी होगी। खर्चा बढ़ेगा। नौकरी में समस्या हो सकती है। बॉस से बहस हो सकती है, बातों को बढ़ावा न दे। आज आपको इस बात का ख्याल रखना है। शुभ अंक – 12
शुभ रंग – हरा
विज्ञापन
7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 6
महत्वपूर्ण दिन होगा। सभी का सहयोग मिलेगा खासकर जीवनसाथी का। प्रेमी के साथ आज आपके कार्यक्रम बन सकता है। धन में लाभ हो सकता है। मित्रों के साथ दिन बीतेगा। शुभ अंक – 19
शुभ रंग – फिरोजी
8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 7
आज स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। कई पुरानी हेल्थ समस्या दोबारा तंग कर सकती हैं। बिना बात के गुस्सा आएगा। अपने सहकर्मियों के साथ विवेक से काम लें। शुभ अंक 11
शुभ रंग – लाल
9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 8
आज दिन लाभकारी नहीं है। कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी, जो आपकी टांग खीचने में लगे रहेंगे। रूके हुऐ कार्य आज गति पकड़ेंगे। संतोष से काम लें। शुभ अंक –6
शुभ रंग – ग्रे
अंक 9
आप अपना समय व्यर्थ के कार्यों में नष्ट न करें। प्रमोशन होने वाला है। अचानक यात्रा का कार्यक्रम बनेगा। नया कॉट्रेक्ट या एग्रीमेन्ट आपको मिल सकता है। शुभ अंक – 2
शुभ रंग – पीला