फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 25 मार्च: गुरुवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Thu, 25 Mar 2021 07:51 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
मूलांक - 1
विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। रिसर्च आदि क्षेत्र में कार्य कर रहे जातकों को सफलता मिल सकती है। अपने फोकस को सही तरीके से मैनेज करें, वर्ना आपको परेशानी हो सकती है।
शुभ अंक - 5
शुभ रंग – हल्का हरा


विज्ञापन

3 of 10
number
मूलांक – 2
मित्रों के साथ ज्यादा समय बिताएंगे जिससे आपको अच्छा महसूस होगा। सरकारी कार्यों में रूकावट आ सकती है। आज आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है।
शुभ अंक - 14
शुभ रंग - नीला

4 of 10
number
मूलांक - 3
प्रेम जीवन में प्रियतम का साथ मिलेगा। नए रोजगार की शुरूआत कर सकते हैं। कोई सम्मान या उपलब्धि के योग बनते नजर आ रहे हैं। अपनी चंचलता को कंट्रोल करें, बुरी आदतों से बचें।
शुभ अंक - 15
शुभ रंग – काला
विज्ञापन

5 of 10
number
मूलांक – 4
धन प्राप्ति के योग हैं। फिर भी मन खुश नहीं होगा। जोड़ों का दर्द डाक्टर के पास ले जाएगा। विद्या के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। किसी नवीन वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं।
शुभ अंक – 20
शुभ रंग – सफेद 
विज्ञापन

6 of 10
number
मूलांक - 5
नौकरी में शुभ समाचार मिल सकता है। जीवनसाथी से लाभ होने की सम्भावना है। गृहस्थ जीवन ठीक रहेगा। कारोबार में परेशानी आ सकती है। यात्रा करना शुभ नहीं होगा।  
शुभ अंक – 34
शुभ रंग – हरा
विज्ञापन

7 of 10
number
मूलांक - 6
अपनी सेहत का ध्यान रखें। बैंक से लोन ले सकते हैं। पेपर पर हस्ताक्षर करने से पूर्व सही तरह से जांच पूरी तरह चेक कर लें। सरकारी कार्यों में विघ्न हो सकता है। 
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – नारंगी

8 of 10
number
मूलांक - 7
कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कोई भी कार्य जल्दबाजी में न करें। नियंत्रण जीवन में वृद्धि लाएगा। घर में मेहमान आ सकते हैं। प्रेम जीवन में संबंध मधुर रहेंगे।
शुभ अंक - 23
शुभ रंग – मेजन्टा

9 of 10
number
मूलांक – 8
शत्रु रूकावट पैदा कर सकता हैं। आवेश में निर्णय न लें। नींद पूरी ना होने के कारण आज मन विचलित रहेगा। जिसके कारण आप थकावट महसूस करेंगे। गुप्त शत्रु सक्रिय हो सकते हैं।
शुभ अंक - 5
शुभ रंग – हरा
विज्ञापन

10 of 10
number
मूलांक – 9
आज शत्रुओं पर हावी रहेंगे। सूचना प्रोद्योगिकी के क्षेत्र से जुड़े लोगों को तरक्की मिल सकती है। परिवार के साथ आनन्दपूर्ण शाम बिताएंगे। वाहन ध्यान से चलाएं।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – नारंगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें