फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 25 January 2023: बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Wed, 25 Jan 2023 07:14 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
25 जनवरी का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Basant Panchami 2023 Niyam: वसंत पंचमी के दिन भूलकर भी न करें ये काम, मां सरस्वती हो जाएंगी नाराज

Prediction 2023: 15 फरवरी से शुक्र-गुरु की मीन राशि में युति, देश दुनिया पर क्या होगा इसका प्रभाव ?

 
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
कार्य तनाव या भ्रम का स्रोत हो सकता है। ऐसी योजनाएं बनाये जो आपके लिए सहायक हों। मनोरंजन या रचनात्मक गतिविधियों के लिए भी समय निकालें। 
शुभ अंक-17 
शुभ रंग- सुनहरा 
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2  
खुशियां आपके पास आ रही हैं और अब आप कई गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। नए संबंधों के बनने का योग है। नए सिरे से जीवन को देखें और जल्द ही आप अपने जीवन में बदलाव पाएंगे। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- भूरा 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3  
घर की समस्याएं अभी आपको अपनी सफलता के रास्ते की बाधाओं की तरह लग सकती हैं। परिवार के लिए समय निकालना मुश्किल हो होगा। घर की मरम्मत और नवीनीकरण के लिए आपको ऋण की आवश्यकता पड़ सकती हैं। 
शुभ अंक-7 
शुभ रंग- केसरिया 
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4  
जब तक आप कड़ी मेहनत करेंगे, काम में तरक्की मिलेगी। प्रेम और गर्मजोशी के कारण आज आपका दिन और भी खास होगा। रोमांस और मनोरंजन के भी भरपूर अवसर मिलेंगे। अधिक काम करने से बचें और कुछ वक्त खुद के लिए निकालें। 
शुभ अंक-5 
शुभ रंग- नारंगी 
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5  
आपका पति या साथी आपके किसी महत्वपूर्ण निर्णय का इंतज़ार कर रहा है। सोच समझ कर और बुद्धिमानी से काम करें। धन इस समय आपके लिए चिंता का विषय हो सकता है। आपको कानूनी मामले या किसी व्यापारिक बैठक के लिए यात्रा करने की आवश्यकता पड़ सकती है। 
शुभ अंक-9 
शुभ रंग- सफेद 
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6  
अपने काम से प्राप्त प्रतिष्ठा आपके आत्मविश्वास को बढ़ाती है। अपने भविष्य की पहले से बनाई योजना आपको आने वाले समय में फायदा दिलाएगी। प्रसिद्धि, धन और महिमा की प्राप्ति होगी।
शुभ अंक-10 
शुभ रंग- पीला 

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7  
काम पर विवाद तनाव पैदा कर सकता है। आप जिस बाधा या नुकसान का सामना कर रहे हैं, उसे कड़ी मेहनत से दूर किया जा सकता हैं। आपके प्रयासों को पुरस्कृत किया जाएगा, इसलिए दुश्मनों की नकारात्मक बातों से प्रभावित न हों। 
शुभ अंक- 11 
शुभ रंग- लाल 

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8  
पैसों को सोच समझ कर खर्च करें। हर तरह की परिस्थिति से निपटने के लिए आज आप पूरी तरह से तैयार हैं। परिवार की और से कुछ समस्याएं आ सकती है किंतु आपके विवेक और आत्मविश्वास से सब कुछ सही हो जाएगा। 
शुभ अंक-25 
शुभ रंग- गुलाबी 
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9 
यह सौभाग्य है जब आप खुले विचारों और कुछ नया सीखने के लिए तैयार हैं। करियर में बदलाव भी संभव है। आज अपनी प्राथमिकताओं और जीवन के लक्ष्यों पर ध्यान दें। निराशा और चिंता आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकती इसलिए निश्चिन्त रहें। 
शुभ अंक-21 
शुभ रंग- हरा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें