फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 25 August: शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Fri, 25 Aug 2023 12:00 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
ank jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
आज का दिन आपके लिए सफलता से भरा रहने वाला होगा। भाग्य का साथ मिलने से आप अपने सभी लक्ष्यों का हासिल करने में कामयाब होंगे। अपने काम से पहचान मिलेगी और आप अन्य लोगों को भी प्रेरित करेंगे। छोटी समस्याओं में न उलझें। कार्य ,दूसरों की भलाई और अच्छी आदतों पर ध्यान केंद्रित करें।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग-  हरा
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2
आपको किसी गंभीर विषय पर बातचीत करते है समय विशेष सावधानी बरतनी होगी। नए संपर्क स्थापित होने पर आपके कार्यक्षेत्र में काम का बोझ बढ़ सकता है।  घर और रिश्ते से सम्बन्धित चिंताओं की उदासी के कारण कुछ समय विचार करने के लिए निकालेंगे।
शुभ अंक- 23 
शुभ रंग- पीला 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3
रुके हुए काम जल्दी ही पूरे होंगे और अचानक से लाभ के भी संकेत हैं।  आप इस समय पार्टी में जाने और अपने प्रियजनों के साथ भोजन और कला का मज़ा लेने के मूड में हैं। आनंद ले, किन्तु कम खर्च करें। 
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- केसरिया 


 
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4
व्यवसाय में आज को आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। अपनी बुद्धि और विवेक का सही से इस्तेमाल कर सभी चुनौतियों का हल करने की क्षमता आपके अंदर है। यात्रा की योजनाओं को पुनर्निर्धारित करने की ज़रूरत हो सकती है। आपका यह समय खुशियों से भरा हुआ है। 
शुभ अंक- 16 
शुभ रंग- नीला 
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5
नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन नौकरी में बदलाव लाने का होगा। नई योजना की शुरुआत के लिए आपको काफी धन एकत्रित करना पड़ सकता है। व्यावसायिक रूप से आप यह जानते हैं कि आपको चिंता करने की कोई ज़रूरत नहीं है।
शुभ अंक- 18 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6
अपने विचारों के साथ अकेले रहने के लिए समय निकालें। हाल ही में हुई हानि या भाग्य में बदलाव आपकी चिंता या अवसाद का कारण बन सकता हैं।
शुभ अंक- 6 
शुभ रंग- लाल 

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7
आपके ग्रह बता रहे हैं कि आज आपके लिए महीने का सबसे अच्छा दिन है। योग-ध्यान, चिकित्सा या आध्यात्मिक उपाय इस समय आपका काम बनवा सकते हैं।
शुभ अंक- 20 
शुभ रंग- गुलाबी 

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
कार्यस्थल पर वेतन में बढ़ोतरी या पदोन्नति के साथ अभी आपको पुरस्कृत किया जा रहा है। अपने कपड़ों और व्यवहार से अपने उत्साह और आत्मविश्वास को प्रदर्शित करें। 
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग-  नारंगी 
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
नए मौकों का फायदा उठाएं।  हंसमुख मनोदशा, अच्छा स्वास्थ्य और आराम आपको काम करने में मदद करेंगे। रिश्ते में चीजें तनावपूर्ण होंगी। ऐसे में रिश्ते का टूटना एकमात्र विकल्प हो सकता है।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- भूरा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें