फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: इन 4 मूलांकों के लोगों को कार्यों में मिलेगी सफलता, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Wed, 24 Sep 2025 06:40 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
24 सितंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

24 September Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

चलिए, जानते हैं आज का पूरा दिन 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।

विज्ञापन

2 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 1
आज आप अपने रुके हुए काम को पूरा करने में लगे रहेंगे। आपको कार्यों में सफलता तो मिलेगी लेकिन आप फिर भी और प्रयास करने में व्यस्त रहेंगे। साहस और शक्ति बढ़ी हुई महसूस करेंगे। 
शुभ अंक-23 
शुभ रंग- पीला 
विज्ञापन

3 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 2 
वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा और परिवार का सहयोग मिलेगा। छात्रों को परीक्षा में सुखद समाचार मिलेगा। हालांकि, व्यापार करने वालों को तमाम चीजों को लेकर व्यस्तता रहेगी परंतु आप सभी को धैर्यवान तरीके से निपटा लेंगे।
शुभ अंक-29 
शुभ रंग- गुलाबी 

4 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 3
सरकारी क्षेत्रों में कार्यरत लोगों का मन काम से परेशान रहेगा। आप किसी नए व्यापार की योजना बना सकते हैं। हालांकि, प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने की फायदेमंद योजनाएं आपको भविष्य में लाभ दिला सकती है।
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

5 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 4
आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने विचारों को साझा करने के महत्वपूर्ण अवसर मिल सकते हैं। आज सिंगल लोगों को किसी खास का प्रेम प्रस्ताव भी आ सकता है।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

6 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 5 
प्रॉपर्टी खरीदने की योजना आज बना सकते है। आप परिवार वालों के लिए भी कोई वाहन लेकर आएंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी और परिवार में भी पूजा-पाठ का आयोजन करेंगे।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- सिल्वर
 
विज्ञापन

7 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 6
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आप करियर में मनचाही सफलता हासिल करेंगे। हालांकि, आप अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए जो भी योजनाएं बनाएंगे, उनसे लाभ होगा। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गोल्डन

8 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 7
आज आप बैंक से वाहन या मकान के लिए आप ऋण लेने का प्लान कर सकते हैं। परिवार में खुशियां बनी रहेगी, इसलिए स्वयं को भावनात्मक रूप से मजबूत महसूस करेंगे।
शुभ अंक - 14
शुभ रंग - लाल

9 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 8 
व्यापार में आपको माता-पिता का सहयोग मिलेगा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र आपको प्रमोशन के लिए चुना जा सकता है। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचें।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- बैंगनी 
विज्ञापन

10 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक9
आज का दिन संघर्षपूर्ण हो सकता है। परिवार के लिए  पार्टी को प्लान आप करेंगे, जिससे पुराने तनाव कम होंगे। आज आप एक मजबूत भविष्य की ओर भी बढ़ेंगे।
शुभ अंक- 26  
शुभ रंग-नीला 





डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें