फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: आज इन 2 मूलांकों के लोगों को व्यापार में होगा धन लाभ, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Tue, 23 Sep 2025 07:01 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
23 सितंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

23 September Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

चलिए, जानते हैं आज का पूरा दिन 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।

विज्ञापन

2 of 10
23 September Ank Jyotish - फोटो : adobe stock
अंक 1
आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। आप काम को लेकर नई शुरुआत कर सकते हैं। हालांकि, निवेश के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा।
शुभ अंक-21
शुभ रंग-केसरिया
विज्ञापन

3 of 10
23 September Ank Jyotish - फोटो : adobe stock
अंक 2
आज आपकी आर्थिक स्थिति थोड़ी डगमगा सकती है। परंतु जीवनसाथी का साथ आपको मानसिक शांति देगा। मित्रों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि, प्रयासों का अपेक्षित फल नहीं मिलेगा, जिससे आपकी निराशा बढ़ेगी। 
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा

4 of 10
23 September Ank Jyotish - फोटो : adobe stock
अंक 3 
नौकरी के लिए अगर लंबे समय से प्रयास कर रहे थे, तो कोई नया अवसर आ सकता है। भविष्य के लिए प्लानिंग करेंगे। परिवार के साथ आपका समय सामान्य रहेगा। पुराने मित्रों की याद आएगी।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

5 of 10
23 September Ank Jyotish - फोटो : adobe stock
अंक 4
जीवनसाथी या किसी करीबी से बात करके राहत मिलेगी। आज मौसमी बीमारी से शारीरिक कष्ट मिलने की भी आशंका रहेगी। परिवार के साथ समय बिताना सुखद रहेगा। हालांकि, काम का दबाव आपकी सेहत पर भी असर डाल सकता है। 
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- ग्रे
विज्ञापन

6 of 10
23 September Ank Jyotish - फोटो : adobe stock
अंक 5
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। मित्रों और परिवार से सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध में किसी भी गलतफहमी को संवाद के जरिए दूर करने का प्रयास करें। रिश्तों में समझदारी से काम लें।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग-  हरा
विज्ञापन

7 of 10
23 September Ank Jyotish - फोटो : adobe stock
अंक 6
आज किसी मनचाहे काम में लाभ होगा। घर और बाहर दोनों जगह तालमेल बिठाने में कामयाबी मिलेगी। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा। 
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- स्लेटी

8 of 10
23 September Ank Jyotish - फोटो : adobe stock
अंक 7
आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। आज पुराने कर्ज या लेन-देन से जुड़ी कोई राहत आपको मिलेगी। प्रेम संबंध में उतावलेपन से बचें। कार्यक्षेत्र में मर्यादा बनाए रखें। 
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला-काला 

9 of 10
23 September Ank Jyotish - फोटो : adobe stock
अंक 8
आज आपको मानसिक शांति मिलेगी। परिवार वालों के लिए किसी वस्तु की खरीदारी करेंगे। रिश्तों में संवेदनशीलता और समझ बनाए रखें। विद्यार्थी वर्ग की अपने करियर के प्रति चिंता बढ़ सकती है।
शुभ अंक-29 
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

10 of 10
23 September Ank Jyotish - फोटो : adobe stock
अंक 9
प्रेम संबंधों में भावनात्मक गहराई बढ़ेगी। मौसमी बीमारी से सतर्क रहना चाहिए। जीवनसाथी के साथ आपका अच्छा तालमेल बना रहेगा। पुरानी बातों को लेकर मन परेशान रहेगा परंतु धैर्य बनाए रखें।
शुभ अंक- 26  
शुभ रंग-नीला



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): 
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें