फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Birth Date Numerology: अपनी जन्मतिथि के अनुसार पर्स में रखें ये खास चीजें, बदल सकता है आपका भाग्य

Sun, 23 Mar 2025 03:10 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Vastu Tips For Numerology: जन्मतिथि के अनुसार अगर आप अपने पर्स में कुछ खास चीजें रखते हैं, तो यह न केवल धन को आकर्षित करेगा, बल्कि खर्चों पर भी नियंत्रण रखेगा। अंक ज्योतिष के अनुसार हर मूलांक के लिए कुछ विशेष चीजें होती हैं, जिन्हें पर्स में रखना आर्थिक समृद्धि और बरकत को बढ़ा सकता है।
विज्ञापन
1 of 10
Birth Date Numerology - फोटो : amar ujala
Keep These Things In Your Purse According To Your Birth Date: कभी-कभी मेहनत करने के बावजूद हमें अपने खर्चों पर काबू पाना मुश्किल हो जाता है। लाखों कमाने के बावजूद भी कई बार महीने के अंत तक पैसे की कमी महसूस होती है। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी और उधारी का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी इस तरह की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो ज्योतिष और फेंगशुई के कुछ आसान उपायों से आप अपनी आर्थिक स्थिति को सुधार सकते हैं। 

Surya Grahan Ka Rashiyon Par Prabhav: सूर्य ग्रहण में कुछ दिन शेष, जान लें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव

जन्मतिथि के अनुसार अगर आप अपने पर्स में कुछ खास चीजें रखते हैं, तो यह न केवल धन को आकर्षित करेगा, बल्कि खर्चों पर भी नियंत्रण रखेगा। अंक ज्योतिष के अनुसार हर मूलांक के लिए कुछ विशेष चीजें होती हैं, जिन्हें पर्स में रखना आर्थिक समृद्धि और बरकत को बढ़ा सकता है। आइए जानते हैं कि कौन से मूलांक वाले जातकों को अपने पर्स में कौन सी चीजें रखनी चाहिए।

Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि पर बन रहे हैं कई शुभ संयोग, इन राशियों का खुलेगा किस्मत का ताला

विज्ञापन

2 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
मूलांक 1 
अगर आपका जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 1 होगा। ऐसे जातकों को अपने पर्स में तांबे का सिक्का रखना चाहिए। यह सिक्का सम्मान, सफलता और समृद्धि को बढ़ाता है और धन को स्थिर रखने में मदद करता है।
विज्ञापन

3 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
मूलांक 2 
मूलांक 2 वाले जातकों के लिए अपने पर्स में चांदी का सिक्का रखना शुभ माना जाता है। चांदी का सिक्का रखने से आर्थिक स्थिरता बनी रहती है और बिना कारण के खर्च कम होते हैं।

4 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
मूलांक 3 
मूलांक 3 वाले जातकों को अपने पर्स में केसर रखना चाहिए। केसर गुरु ग्रह से जुड़ा होता है, जो धन और ज्ञान को बढ़ाता है। इसे पीले कागज में लपेटकर रखने से धन और बरकत में वृद्धि होती है।
विज्ञापन

5 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
मूलांक 4 
जिनका जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 4 है, उन्हें पर्स में जौ रखना चाहिए। जौ राहु ग्रह की नकारात्मकता को दूर करता है और अप्रत्याशित खर्चों से बचाता है। इसे हरे कपड़े में लपेटकर रखने से आर्थिक लाभ होता है।
विज्ञापन

6 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
मूलांक 5 
मूलांक 5 वाले जातकों को अपने पर्स में तुलसी के पत्ते रखने चाहिए। तुलसी बुध ग्रह से जुड़ी होती है, जो आर्थिक स्थिति को सुधारने के साथ-साथ बुद्धि को तेज करती है। पत्तों को समय-समय पर बदलते रहें ताकि उनकी सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे।
विज्ञापन

7 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
मूलांक 6 
मूलांक 6 वाले जातकों को अपने पर्स में सूखे गुलाब के फूल रखने चाहिए। गुलाब के फूल से धन की प्राप्ति और समृद्धि में वृद्धि होती है।

8 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
मूलांक 7 
जिनका जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 7 है, उन्हें अपने पर्स में प्रिय व्यक्ति की फोटो रखनी चाहिए। यह पर्स में सकारात्मक ऊर्जा लाता है और धन संबंधी समस्याओं से बचाता है।

9 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
मूलांक 8 
मूलांक 8 वाले जातकों को अपने पर्स में सिक्का रखना चाहिए। यह सिक्का शनि ग्रह को मजबूत करता है, जिससे करियर और धन में प्रगति होती है।
विज्ञापन

10 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
मूलांक 9 
मूलांक 9 वाले जातकों को पर्स में लाल रंग की मौली या कलावा रखना चाहिए। इसे पर्स में रखने से पहले नौ गांठें बांध लें। यह मंगल ग्रह की ऊर्जा को बढ़ाता है और आपके प्रयासों में सफलता लाता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें