फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें सोमवार को आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Mon, 24 Jun 2024 08:10 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
24 जून का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1
घरेलू मामलों जैसे टूटी हुई खिड़कियां या लीक नल को ठीक करने के लिए आपको धन की आवश्यकता पड़ सकती है । आज आप असंतोष की भावना महसूस कर सकते है ऐसे में अपने सह कार्यकर्ता या जीवन साथी से बातचीत करें। 
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2 
आज आपके लिए एक शानदार दिन है क्योंकि आपके जीवन का हर पहलु अब जगमगा रहा है। सफलता पाने के बाद भी विनम्र रहना ऐसा गुण है, जिसकी सभी लोग तारीफ करते हैं। 
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
व्यापार, कार्य या भाई बहन की परेशानियाँ आपके लिए तनाव का कारण हो सकती हैं। चिंता न करें, यह समस्याएं अस्थायी हैं जो जल्द ही अपना रास्ता बदल लेंगी। 
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
यात्रा की योजना को रद्द करना पड़ सकता है। अगर आप अपने सपनों का पीछा नहीं करते हैं, तो इन सपनों का कोई मतलब नहीं है। 
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
आज आपके जीवन की उदासीनता उत्साह में बदलने वाली है। आपके प्रयास आपको इस परिवर्तन की भावना से बाहर निकलने का एकमात्र तरीका है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
अभी आप जो ख़ुशी और ऊर्जा महसूस कर रहे हैं उससे आपको भीड़ से अलग पहचान मिलती है। लोग आपको समझ रहे हैं और आपकी और आकर्षित हो रहे हैं। आज आप मीटिंग और प्रेसेंटेशन्स में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
स्व रोजगार के लिए भी यह समय उचित है। सपने सच हो सकते हैं, यह बात आप अब महसूस कर रहे हैं। आज परिस्थितियां और भाग्य आपके पक्ष में हैं। जैकपोट जीतने की भी संभावना हैं। 
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
प्यार और धन दोनों आपके जीवन में खास भूमिका निभाकर उसे रोमांचक बना रहे हैं। ज़िंदगी मुश्किलों से भरी हुए है, लेकिन अपने प्रयासों से आप उन पर भी विजय पा सकते हैं।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आप उन लोगों में से हैं जो अपने स्वप्न को पूरा करने के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहते। दीर्घकालिक निवेश से भविष्य में आप लाभ पा सकते हैं। विनाश, डर व भय का आपके जीवन में कोई महत्व नहीं रखता हैं।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें