फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें रविवार को आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sun, 23 Jun 2024 07:05 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
23 जून का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
यह समय आपको विचारों के साथ आगे बढ़ने की आज़ादी भी देगा। आपका काम या पेशेवर जीवन इस समय शानदार है। प्रयास और कड़ी मेहनत करें, बाकि सब भूल जाएँ।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग-  नारंगी 
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2  
आप अपनी प्राथमिकताओं को अच्छे से जानते है और कार्यस्थल में चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हैं। काम में कोई फैसला लेने से पहले कंसल्टेंट्स की राय अवश्य ले लें। 
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा 

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
आज अपने धन, निधि और कीमती सामान का ध्यान रखें क्योंकि आपके ग्रह किसी बड़े नुकसान की तरफ इशारा कर रहे हैं। आप इस समय किसी भी चिंता या परेशानी का अच्छे से सामना कर सकते हैं। 
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग-  हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
आज नए काम या नौकरी से बचें और फालतू खर्चें न करें। दिखावा और प्रतिष्ठा आज आपका मूलमंत्र हैं। इस चरण में आपकी क्षमता और गुण आपके पॉजिटिव पॉइंट्स हैं।
शुभ अंक-23 
शुभ रंग- पीला 
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5  
अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए इस समय योजनाएं बनाएं इसके साथ ही प्रचार व विज्ञापन भी आपके व्यवसाय को आगे ले जाने में सहायक होंगे। संगीत, नृत्य या फोटोग्राफी जैसी कलाएं आपको पहचान और पैसा दिला सकती हैं।
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- केसरिया 
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
आपकी व्यस्त दिनचर्या आज आपके लिए तनाव का कारण बन सकती है। लघु यात्रा, बैठक या सभा की भी संभावना है। कोई भी अनावश्यक जोखिम लेने से बचें।
शुभ अंक-16 
शुभ रंग- नीला 

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
आप अपनी शक्ति और कमजोरी के बारे में अच्छे से जानते हैं व यह गुण आपको सफलता के शीर्ष तक ले जायेंगे। नए काम या व्यवसाय की शुरुआत आज न करें। 
शुभ अंक- 18 
शुभ रंग- ग्रे 

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
आज बहुत सारी चीज़ों या बातों को लेकर आप परेशान हो सकते हैं लेकिन पैसा आपकी सबसे बड़ी चिंता का कारण बनेगा। अपनी प्राथमिकताओं को समझें 
शुभ अंक-6 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9 
अपनी शक्ति के प्रदर्शन के लिए आज का दिन अच्छा है और अभी अपनी मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। फालतू के विवादों या बहस से भी दूर रहें। 
शुभ अंक-29 
शुभ रंग- गुलाबी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें