फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 4 और 7 वालों को व्यापार में मिल सकता है धन लाभ, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष राशिफल

Fri, 24 Jan 2025 06:52 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम द्वारा गणित के नियमों का व्यावहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
24 January Ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Today 24 January 2025 | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है।  इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है।  सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Rajyog: मालव्य राजयोग बनने से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और सुख के दाता शुक्रदेव की रहेगी विशेष कृपा
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1
आज का दिन आपके लिए चुनौतियों से भरा रहेगा। अहंकार के कारण प्रेम में असफलता और घर में तनाव रहेगा। विदेश यात्राएं कर सकते हैं। शादी शुदा जोड़े किसी झमेले में पड़ सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी महसूस होगी।
शुभ अंक- 13
शुभ रंग- भूरा
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
आज आपको भावनाओं में आकर कोई निर्णय नहीं लेना है। संगीत, नृत्य एवं अन्य कला में रुचि रखने वालों की प्रशंसा हो सकती है। आर्थिक क्षेत्र में तरक्की होगी। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिलने के योग बनेंगे। कारोबार में प्रगति के साथ आप नया काम शुरू कर सकेंगे। 
शुभ अंक - 32
शुभ रंग- पीला

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
आज आप किसी जरूरी काम को लेकर यात्रा पर जा सकते है। किसी की मदद का मौका मिलेगा। अपने खर्चों को कंट्रोल करके चलना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा देखने को मिलेगा। 
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक  4
आज का दिन प्रेमियों के लिए खास रहेगा। भविष्य की किसी योजना पर विचार करने का अच्छा दिन है। सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास की एंट्री होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम भी पूरा होगा।
शुभ अंक - 3
शुभ रंग - हल्का नीला
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5
आज बिजनेस के काम को लेकर यात्रा पर जाएंगे। नए कामकाजी संबंध बन सकते हैं। पति-पत्नी के रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। निवेश के लिए समय शुभ रहेगा। आपके करियर और बिजनेस में लाभ के अवसर बन रहे हैं।
शुभ अंक - 25
शुभ रंग – सफेद
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
व्यवसाय को लेकर चल रही सभी चिंता आज दूर होगी। मित्रों से वर्तमान राजनीति को लेकर चर्चा कर सकते हैं। मार्केटिंग के क्षेत्र में कार्यरत लोगों के वेतन में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि के योग है।
शुभ अंक -1
शुभ रंग- लाल

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक  7
आज माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में जा सकते हैं। अपनी सेहत का ध्यान रखें। निवेश से जुड़े निर्णय लेने से पहले जांच लें।व्यापारिक यात्रा से मनचाहा लाभ होने के योग बनेंगे।
शुभ अंक-5
शुभ रंग- सफेद 

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8 
आज आपकी कोई नई डील बन सकती है। लव लाइफ उत्साह से भरी रहेगी। आर्थिक क्षेत्र में तरक्की होगी। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं। छात्रों के लिए समय शुभ है।
शुभ अंक- 56
शुभ रंग- नारंगी 
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आज आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। यदि कोई मामला संपत्ति से जुड़ा है तो वह हल होगा। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने की संभावना है। 
शुभ अंक- 11 
शुभ रंग - नीला




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें