फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें शनिवार को कौन सा अंक और रंग रहेगा आपके लिए शुभ

Sat, 24 Aug 2024 06:52 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक-1
नौकरी में आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। इस दौरान आपको किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। परिवार के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम बना सकते हैं। 
शुभ अंक -2
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक- 2 
आपके द्वारा किए गए प्रयासों का फल शीघ्र मिल सकता है। व्यर्थ के कार्यों में समय व्यतीत न करें। लेनदेन के मामलों में सावधानी बरतेंगे, तो बेहतर होगा। 
शुभ अंक- 5 
शुभ रंग- भूरा

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक- 3
आज गैस, एसिडिटी आदि की समस्या हो सकती है। परिवार में संतान के द्वारा खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। आप मौज-मस्ती में दिन व्यतीत करेंगे।
शुभ अंक- 25
शुभ रंग- नारंगी
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक- 4 
आज दांपत्य जीवन में मनमुटाव रह सकता है। किसी नए काम की योजना बनाएंगे। जीवनसाथी के साथ किसी यात्रा के योग बनेंगे।
शुभ अंक- 32 
शुभ रंग- बैंगनी
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक-5
शादी-विवाह एवं पार्टी समारोह में शामिल हो सकते हैं। आपके सहयोगी आपके कामों में पूरा साथ देंगे। संतान के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लग सकती है।
शुभ अंक – 10
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक-6
काम की अधिकता के कारण थकावट महसूस कर सकते हैं। छात्रों को विद्या में सफलता मिलेगी। आज आपको कहीं से उपहार की प्राप्ति हो सकती है।
शुभ अंक – 01
शुभ रंग– लेमन

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक - 7
जिंदगी से ज्यादा पाने और वक्त से पहले शिखर पर पहुंचने की चाहत न रखें। पति-पत्नी में आपसी तालमेल अच्छा रहेगा। काम को लेकर किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा।
शुभ अंक -09
शुभ रंग – हरा

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक- 8 
नेटवर्किंग अथवा सेल्स में कार्यरत लोगों को अवसर मिलेगा। जीवनसाथी से लड़ाई हो सकती है। आज आप मानसिक और शारीरिक रूप से तनाव मुक्त महसूस करेंगे।  
शुभ अंक-87
शुभ रंग- ग्रे
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक- 9
आज आप अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। शादीशुदा जीवन शानदार तरीके से व्यतीत करेंगे। निवेश करने के लिए दिन शुभ रहेगा। 
शुभ अंक- 59
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें