फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें शुक्रवार को कौन सा अंक और रंग रहेगा आपके लिए शुभ

Fri, 23 Aug 2024 06:43 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
23 August Ka Ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आपको मेहनत के अनुसार फल मिलेगा। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान देंगे। 
शुभ अंक- 8 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2 
निर्णय लेने की क्षमता का आपको लाभ मिलेगा। कारोबार में कोई परिवर्तन करना आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी निवेश को कर सकते हैं।
शुभ अंक- 3    
शुभ रंग- लाल

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
आप अपने पुराने कर्ज को उतारने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार में सुख शांति रहेगी। इस दौरान अपनी माता के प्रति विशेष रूप से स्नेह का अनुभव करेंगे।
शुभ अंक- 55 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
आज का दिन आपके लिए बेहद सामान्य रहेगा। आप बड़े सदस्यों की मदद के लिए आगे आएंगे। इस दौरान रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। 
शुभ अंक- 6 
शुभ रंग- वायलेट
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5
दांपत्य जीवन जैसा चल रहा है, अभी वैसा ही जारी रहेगा। कार्यक्षेत्र आप किसी काम को पूरे उत्साह से करेंगे, तो आपके विरोधी भी आपसे दूर रहेंगे। किसी यात्रा पर जाएंगे।
शुभ अंक- 42 
शुभ रंग- सिल्वर 
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नए काम में हाथ आजमा सकते हैं। काम को लेकर किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी।
शुभ अंक-01
शुभ रंग- बैंगनी

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
आज प्रेम विवाह का विचार बना सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। इस दौरान परिवार में आपको माहौल को हल्का बनाने का प्रयास करना होगा।
शुभ अंक -09 
शुभ रंग- मजेंटा

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8 
आपने यदि कोई लोन आदि अप्लाई किया था, तो वह भी आपको मिल सकता है। किसी नए प्रोजेक्ट का हिस्सा बनेंगे। काम का तनाव भी बना रहेगा। 
शुभ अंक- 10  
शुभ रंग- ग्रे
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। किसी नए काम की शुरुआत होगी।
शुभ अंक- 32
शुभ रंग- आसमानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें