फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 August Ka Ank Jyotish: गुरुवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Thu, 24 Aug 2023 07:22 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
24 August Ka Ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
लम्बे समय तक कड़ी मेहनत करने के बाद आप अब खाली समय के अधिकारी हैं। मज़ा करें किंतु खास पैसो को ले कर सावधान रहें। घर की मरम्मत या नवीनीकरण पर भी सोच समझ कर धन खर्चें।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग-  नारंगी 
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2  
अपने पति या प्रियतम के लिए समय निकालें। परिवार के साथ अपनी रचनात्मकता साझा करें। ऐसे रिश्ते जो आपके समय और पैसों का दुरूपयोग कर रहे हों, उन्हें अलविदा करने का समय आ चुका है। 
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
आप अपना कुछ समय धन समीकरणों और वित्तीय मामलों में बिताएंगे। आपका दिमाग किसी नुकसान के इर्द-गिर्द घूम रहा है। अभी आप कुछ आध्यात्मिक उत्तरों की खोज कर रहे हैं। दूसरों से खास कर अपने साथी से अपनी चिंताओं को शेयर करें।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग-  हरा
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
घर से बाहर निकलने के लिए समय निकालें और अपने विचारों के साथ कहीं शांति से रहें। एक बैठक या आधिकारिक बातचीत आज चिंता का कारण हो सकती है।आपको परिणाम की चिंता करने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि आपके ग्रहों के अनुसार सब कुछ सही होगा।
शुभ अंक-23 
शुभ रंग- पीला 
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5  
अपने और दूसरों के अनुभवों से सीखें इससे आपको नया दृष्टिकोण तलाशने और कार्य करने में मदद मिलेगी। नए अवसर आपका इंतज़ार कर रहे हैं। यात्रा का भी योग है। खुद पर विश्वास रखें और अपने दिमाग के रचनात्मक विचारों को शेयर करें।
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- केसरिया 
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6
आज खुद के लिए कुछ समय निकालें। कई समय से आप अपने स्वास्थ्य की अनदेखी कर रहे हैं, जिसकी वजह से आज डॉक्टर के पास जाना पड़ सकता है। 
शुभ अंक-16 
शुभ रंग- नीला 

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
गर आज आपको कोई परेशानी होगी, तो आपके दोस्त और प्रियजन उससे उबरने में आपका साथ देंगे। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क और स्वस्थ मन निवास करता है। 
शुभ अंक- 18 
शुभ रंग- ग्रे 

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
आप पूरी दुनिया के साथ मिल कर चल रहे हैं। अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए आज का दिन शुभ हैं। आलस छोड़ दें और अपनी गलतियों से शिक्षा लें।
शुभ अंक-6 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9 
यह समय एक नयी शुरुआत के लिए बेहद शुभ है, एक नयी परियोजना को आरम्भ करने का भी विचार आपके दिमाग में है। अपना दर्जा बढ़ाने के लिए आप स्वयं का आकलन भी कर सकते हैं। 
शुभ अंक-29 
शुभ रंग- गुलाबी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें