Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन
2 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 1
आपकी मेहनत को पहचान मिल रही है और जल्द की कोई इनाम भी मिलेगा। घर की समस्याएं आपसे आपका समय चाहती हैं। विवादों को हल करें और उन रिश्तों को समाप्त कर दें जो अब दिल के करीब नहीं हैं। शुभ अंक- 7
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 2
व्यस्त दिनों के बाद आज आप अपने प्रियजनों के साथ समय बिताना चाहेंगे। घर और काम में संतुलन रखते हुए अपने आप को न भूलें। आराम करें और मनोरंजन के लिए समय निकालें। शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नारंगी
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 3
आप आध्यात्मिक मामलों में दिलचस्पी ले रहे हैं, और उच्च शक्तियों या शिक्षा पाने के इच्छुक हैं। किसी सलाहकार या शिक्षक की सलाह लें। यदि आप विदेश जा रहे हैं, तो पाचन समस्याओं का ध्यान रखें। शुभ अंक- 9
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 4
आज भौतिक सुखों की तुलना में भावुक लोग आपको अधिक खुशियां देंगे। अगर आप किसी से प्रेम करें तो उसे जाने दीजिये, अगर वो लौट आएगा तो आपका है। अगर लौटकर नहीं आता तो वो आपका कभी था ही नहीं। शुभ अंक- 10
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
6 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 5
आपको जीवन में अपने लिए बहुत कुछ चाहिए। आपके दुश्मन आपको परेशान कर सकते हैं, साथ ही प्रतिस्पर्धा आपकी सुरक्षा को खतरे में डाल सकती है। कड़ी मेहनत करें और असंतुलन से बचें। शुभ अंक- 11
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन
7 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 6
पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करने का उचित समय है क्योंकि यही आपको सुरक्षा और भावपूर्ण समझ प्रदान करते है। अपनों के लिए कुछ खास करना चाहेंगे। शुभ अंक- 25
शुभ रंग- गुलाबी
8 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 7
किसी भी जोखिम भरे काम से बचें। व्यवसाय और परिवार के मामलों में अपना व्यवहार कूटनीति से भरपूर रखें। पति/पत्नी या बुजुर्ग आप से अधिक समय और ध्यान चाहते हैं। शुभ अंक- 21
शुभ रंग- हरा
9 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 8
अभी आप लोगों से मिलने जुलने के मूड में हैं और नए कनेक्शन भी बनाने के लिए भी तैयार हैं। ग्रुप या क्लब का हिस्सा बनने का मज़ा लें। आपका आकर्षण इस समय चरम सीमा पर हैं। शुभ अंक-17
शुभ रंग- सुनहरा