Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक 1
धन लाभ और विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। आज व्यवसाय में विस्तार के लिए दिन शुभ है। आज आप लोगों को आसानी से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। शुभ अंक- 12
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 2
आज आपके कार्यों में बहुत सी बाधाएं आएंगी। नौकरी को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। अपने प्रतिद्वंद्वी से सावधान रहें। जिस वस्तु को हासिल करना चाहते थे उसको मिलने में देरी हो सकती है। शुभ अंक- 10
शुभ रंग- सिल्वर
अंक 3
आपकी मुलाकात बहुत प्रभावशाली व्यक्तियों से हो सकती है। जीवनसाथी के साथ थोड़ी अनबन हो सकती है। व्यवसाय में नई उम्मीद जगेगी, तरक्की मिलने की संभावना है। आपके बच्चों की मनोकामना पूरी करेंगे। शुभ अंक - 24
शुभ रंग - नीला
विज्ञापन
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 4
आज आपको सरकारी कार्यों या कोर्ट से संबंधित मामलों पर विजय प्राप्त हो सकती है। जीवनसाथी से हर कार्य में सहयोग मिलेगा। भावनात्मक पारिवारिक संबंधों का ध्यान रखें। शुभ अंक- 11
शुभ रंग- नारंगी
विज्ञापन
6 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 5
आज कहीं से आपको अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। आपके प्रयास आपको फल देंगे। सामाजिक रूप से आप सक्रिय रहेंगे। अपने परिवार के लिए निवेश करेंगे। घर के लिए कोई महंगी चीजें खरीद सकते हैं। अचानक खर्च बड़ा हो सकता है। शुभ अंक- 15
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन
7 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक- 6
व्यापार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। दोस्तों की मदद मिलेगी। थोड़ा धैर्य से काम लें। कोई भी कदम सोच समझकर उठाएं। शुभ अंक- 4
शुभ रंग- लाल
8 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक- 7
आर्थिक रूप से आपके लिए दिन लाभकारी सिद्ध होगा। पति- पत्नी के बीच आपसी मतभेद और मनमुटाव बढ़ सकता है। खानपान पर विशेष ध्यान रखें अन्यथा पेट खराब हो सकता है। परिवार में खर्चे को लेकर विवाद हो सकता है। शुभ अंक- 34
शुभ रंग- पीला
9 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 8
व्यापार के क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है। आज आपके खर्चो की अधिकता रहेगी। भावनात्मक मुद्दे परेशान कर सकते हैं। शादीशुदा जोड़े किसी नए झमेले में पड़ सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए कठिन परिश्रम का समय है। शुभ अंक- 20
शुभ रंग- नीला