फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 4 वालों के अटके हुए काम पूरे होंगे, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष राशिफल

Fri, 23 May 2025 07:16 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है।
विज्ञापन
1 of 10
आज का अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी : अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 
Vastu Tips: बार-बार हो रही है धनहानि और नहीं बच रहा है एक भी पैसा? कहीं पर्स में ये चीजें तो नहीं रखते हैं आप

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Gemstone: नीलम से लेकर पन्ना तक, किस दिन पहनना चाहिए कौन सा रत्न? यहां जानें इसके लाभकारी प्रभाव
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1
आज आपका आत्मविश्वास ऊंचाई पर रहेगा। कामकाज में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और आपके विचारों को सराहा जाएगा। हालांकि, थोड़ी थकान या तनाव महसूस हो सकता है। निजी रिश्तों में विनम्र रहें।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
दिन भावनात्मक रूप से गहरा हो सकता है। किसी करीबी से अच्छी बातचीत हो सकती है जिससे आपको मानसिक सुकून मिलेगा। कला, संगीत या रचनात्मक काम करने वालों के लिए खास दिन है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
आपके आत्मविश्वास और नेतृत्व के गुण आज उभर कर सामने आएंगे। हालांकि, किसी को लेकर मन में संदेह हो सकता है, जिसे बातचीत से सुलझाना ठीक रहेगा। छात्रों और शिक्षकों के लिए दिन सकारात्मक है।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
आज कुछ योजनाएं बन सकती हैं और पुराने अटके कामों में प्रगति होगी। थोड़ी व्यस्तता रहेगी, लेकिन परिणाम आपके पक्ष में होंगे। निजी जीवन में भी कुछ अच्छी खबर मिल सकती है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5
आपके लिए दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें। कोई बात दिल पर न लें और शांत मन से काम करें। यात्रा या बदलाव की संभावना है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
आज का दिन रिश्तों के लिहाज़ से बहुत खास हो सकता है। पुराने मतभेद खत्म हो सकते हैं। अगर आप कला, फैशन या सजावट से जुड़े हैं तो आपको पहचान मिल सकती है। प्रेम जीवन में मिठास बनी रहेगी।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
आज आप थोड़े अंतर्मुखी रह सकते हैं, लेकिन मानसिक स्पष्टता मिलेगी। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना है तो आत्मविश्लेषण करके आगे बढ़ें। पुराने दोस्त से मुलाकात या बातचीत हो सकती है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
आपके प्रयासों का फल मिलने का समय आ गया है। मेहनत रंग लाएगी। हालांकि, गुस्से से बचें और किसी से अनबन न करें। धन लाभ संभव है, पर खर्च भी हो सकते हैं।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आज का दिन ऊर्जा और जोश से भरपूर रहेगा। आप जो भी कार्य करेंगे उसमें लीडर की भूमिका निभाएंगे। समाजसेवा, सहयोग या टीम वर्क में अच्छे परिणाम मिलेंगे। रिश्तों में गर्मजोशी बनी रहेगी।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें