Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंकों का ज्योतिषीय तथ्यों के साथ मेल करके व्यक्ति के भविष्य की जानकारी देना ही अंक ज्योतिष कहलाती है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन
2 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 1
अभी आपका ध्यान अपने घर पर है, क्योंकि इसकी मरम्मत और नवीनीकरण करना प्राथमिकता है। अपने प्रियजनों से बात करें और उनके साथ समय बिताएं। कहीं दूर लम्बी यात्रा आपको शांति प्रदान करेगी। शुभ अंक- 21
शुभ रंग- नारंगी
विज्ञापन
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 2
नए कौशल सीखें क्योंकि आने वाले दिनों में यह आपके लिए लाभदायक रहेंगे। व्यस्त और थका देने वाले दिनों के बाद आज का दिन पार्टी के लिए उपयुक्त है। आज आपका उत्साह चरम सीमा पर होगा। शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 3
अपने प्यार करने वालों के साथ समय बिताएं क्योंकि प्रियजन हमेशा ताकत और उत्साह प्रदान करते हैं। एक कमजोर इंसान तब रुकता है जब थक जाता है जबकि विजेता तब थमता है जब वो जीत जाता है। शुभ अंक- 19
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 4
व्यवसायिक और व्यक्तिगत मामलों के लिए आपके ग्रह उत्तम हैं। ऐसे लोगों की मदद करें जिन्हें ज़रूरत हो। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शुभ अंक-23
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
6 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 5
अपनी रचनात्मक प्रतिभा को परिवार के साथ साझा करें जो आपसे प्रभावित होने के लिए तैयार हैं! खुद पर विश्वास और प्रियजनों का प्यार आज आपको ऑफिस में प्रशंसा का पात्र बनाएगा। शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन
7 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 6
आप वर्तमान समय में सीमित महसूस कर सकते हैं। अभी आप एक नई शुरुआत की खोज में हैं। अपने बाहरी रूप का मेकओवर भी आपके लिए अच्छी शुरुआत हो सकता है तो परीक्षण करें और मज़ा लें । शुभ अंक-16
शुभ रंग- नीला
8 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 7
आज प्राथमिकताओं के अनुसार अपने कार्यों को बांटे। आप उत्साहित महसूस करेंगे लेकिन यह उत्साह आपको बेचैन कर सकता है। रचनात्मक पेशे वालों को सम्मान मिलेगा। शुभ अंक- 18
शुभ रंग- ग्रे
9 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 8
आप स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से बचने के लिए डॉक्टर या हॉस्पिटल का दौरा कर सकते हैं। आराम करें और आध्यात्मिक चिंतन के लिए समय निकालें। अभी आप नियंत्रित या कटा हुआ महसूस करेंगे। शुभ अंक-6
शुभ रंग- लाल
अंक 9
अपने भय का सामना करके और समझदारी से निर्णय लेकर आप इसके लिए तैयार हो सकते हैं। आपको धन-संबंधी फायदें मिलेंगे। धन ही नहीं बल्कि अपने काम में प्राप्त की गयी प्रतिष्ठा भी आपको आज आकर्षित करेगी। शुभ अंक-29
शुभ रंग- गुलाबी