फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 23 जनवरी: शनिवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sat, 23 Jan 2021 08:09 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions 23 January 2021
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number
अंक 1
आज आपको आर्थिक उन्नति के संकेत है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आज अपने सहकर्मियों से सचेत रहें, कोई भी आपके कार्य को गलत तरीके से पेश कर सकता है। भविष्य संबंधी योजना बनाने में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक - 9 
शुभ रंग - पीला


विज्ञापन

3 of 10
number
अंक- 2
आज आपका जोश और ऊर्जा से भरा दिन बीतेगा। अत्यधिक आत्मविश्वास से बचें। निर्णय लेने से पहले जांच लें। आपके रूतबे से लोग प्रभावित होंगे और सम्मान भी मिलेगा। व्यापारिक यात्रा से फायदा होगा। कोई नया सौदा हो सकता है। 
शुभ अंक - 10 
शुभ रंग-  नीला

4 of 10
number
अंक 3
बिजनेस करने वाले जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। पार्टनरशिप में नए व्यापार की शुरूआत हो सकती है। विद्यार्थियों के लिये शुभ दिन हैं। 
शुभ अंक - 9 
शुभ रंग - गुलाबी
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक 4
परीक्षा में सफलता मिलेगी। धन का प्रयोग ध्यान से करें। ज्यादा फायदे के चक्कर में नुकसान भी हो सकता है। महिलाओं के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। 
शुभ अंक - 42 
शुभ रंग - हरा
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक 5
आज आपका रुका हुआ काम आगे बढ़ेगा। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में रूकावटें आ सकती है। प्रेमी को खुश करने के लिए अधिक प्रयास करने पड़ेंगे।  
शुभ अंक - 5 
शुभ रंग - नीला
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक 6
वैवाहिक जीवन जीने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ परेशानी में बीतेगा। जमीन जायदाद से फायदा मिलने की संभावना है। मित्र से मुलाकात से मन हल्का होगा।  
शुभ अंक- 11 
शुभ रंग- नारंगी

8 of 10
number
अंक 7
आज आपका  मन अशांत रहेगा। मन की शांति के लिए धार्मिक स्थानों में जाएं या कोई अच्छा कार्य करें। व्यर्थ की वस्तुओं में खर्चा होगा। पति-पत्नी के बीच आपसी तालमेल कम रहेगा।
शुभ अंक - 25 
शुभ रंग - हरा

9 of 10
number
अंक 8
आज आपको कहीं से फायदे का सौदा हो सकता है। आने वाले दिनों में खर्चें बढ़ सकते है। विवाह तय हो सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है।  
शुभ अंक - 2 
शुभ रंग - सफेद
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक 9
धार्मिक कार्यो में आपका मन लगेगा। लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। अपने खर्चों का आप सही तरीके से प्रबंधन कर पाएंगे। घर का नवीनीकरण करा सकते हैं। अत्यधिक क्रोध भाई बहन के रिश्तों में दरार डाल सकता है।  
शुभ अंक - 3 
शुभ रंग - केसरिया
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें