Ank Jyotish Numerology Predictions 22 January 2021
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन
2 of 10
number
अंक 1
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों का सहयोग मिलेगा और चारों तरफ खुशियां रहेगी। आप कपड़े, गिफ्ट, आभूषण आदि की खरीदारी में व्यस्त रह सकते हैं। जरूरतमंद की सेवा करें। शुभ अंक- 14
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
3 of 10
number
अंक 2
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आपके किए गये कार्यों में आपको सफलता जरूर मिलेगी। किसी प्रकार के झगड़े को सुलझाने का समय ठीक है। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी। शुभ अंक- 3
शुभ रंग- लाल
4 of 10
number
अंक 3
आज कहीं निवेश करने से बचें। आपको नुकसान हो सकता है। मानसिक तनाव रहेगा। कोई नया कार्य शुरू करने के लिए दिन शुभ है। परिवार में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। शुभ अंक - 20
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन
5 of 10
number
अंक 4
गैर जरूरी कार्यो से बचें। धन-सम्पत्ति और प्रेम-सम्बन्धों में ज्यादा आजादी न लें। नए कार्यों को आयाम दें। किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। शुभ अंक- 15
शुभ रंग - सफेद
विज्ञापन
6 of 10
number
अंक 5
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज के दिन में अड़चने आएंगी। कोई छोटी मोटी दुर्घटना आपके साथ घट सकती है। जोखिम भरे कार्यों से बचें। आज कला की तरफ रूझान बढ़ेगा। व्यावसायिक कार्यों से लाभ अवश्य मिलेगा। सेहत के मामले में आज आपको कुछ परेशानी हो सकती है। शुभ अंक- 15
शुभ रंग- सुनहरा
विज्ञापन
7 of 10
number
अंक 6
आप आज अपने गुस्से को काबू में रखें। अपनी अनैतिक इच्छा पर विराम लगाएं। अपने मन को संयमित करें। समय आपके पक्ष में नहीं है। विरोधी आज हावी रहेंगे। शांत रहें। कार्य में अपना मन लगायें। शुभ अंक- 21
शुभ रंग- लाल
8 of 10
number
अंक 7
आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। व्यापार में परिवर्तन योग बन रहा है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। शुभ अंक- 4
शुभ रंग- सफेद
9 of 10
number
अंक 8
आज आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा लेकिन सभी समस्याओं का सामना तथा समाधान आप दृढ़तापूर्वक करेंगे। विषम परिस्थितियों में साहस न छोड़े। शुभ अंक- 14
शुभ रंग- पीला
अंक 9
आज नया वाहन खरीदने का योग बन रहा है।आपको नए व्यापार से लाभ होगा या फिर पुराना दिया उधार वसूल होगा। आप शांति का अनुभव करेंगे। शुभ अंक- 5
शुभ रंग- पीला