फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: आज इन 3 मूलांकों के लोगों को बिजनेस में होगा लाभ, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Mon, 22 Sep 2025 07:00 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी - फोटो : अमर उजाला

22 September Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

चलिए, जानते हैं आज का पूरा दिन 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।

विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1
आज का दिन आपके प्रयासों का सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी बात रखने के मौके मिलेंगे, जिससे कुछ पुरानी चीजें हल होंगी। परिजन आपके विवाह के लिए राजी हो सकते हैं।
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
आज दिन खास रहेगा। घूमने जाने की योजना सफल होगी। हालांकि, दिन का अंत भी पारिवारिक आनंद के साथ ही बीतेगा। बिजनेस में लाभ होगा। अतिरिक्त आय के नए स्रोत बनेंगे। 
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा 

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
घर में खुशियां बनी रहेगी और किसी बुजुर्ग या गुरु से बातचीत से आपका मन प्रसन्न रहेगा। यदि किसी रिश्ते में तनाव है, तो आज सुलह कर सकते हैं। थोड़ी सी भी लापरवाही आपकी असफलता का कारण बन सकती है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
आज धन को लेकर मन परेशान रहेगा, क्योंकि खर्च थोड़े बढ़ सकते हैं। व्यापार में नई योजना लाने से कई बदलाव भी देखने को मिलेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक-2
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5
परिवार के सदस्यों का व्यवहार सहयोगात्मक रहेगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर चलें। आज कोर्ट का निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। काम में व्यस्तता बनी रह सकती है।
शुभ रंग- स्लेटी
शुभ अंक- 4
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
आज का दिन आपके रिश्तों में विवाद लेकर आ सकता है। लव लाइफ में ईगो टकरा सकती है। व्यापार में भी पार्टनर से किसी योजना को लेकर बहस कर सकते हैं। हालांकि, धैर्यवान रहकर कार्य पूरे होंगे।
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- सिल्वर

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
निवेश करने के लिए समय शुभ रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। व्यापार में भी किसी को पार्टनर बनाएंगे। हालांकि, प्रेम में अपनी सीमाएं तय करना आज जरूरी है। प्रेम संबंधों में सावधानी बरतें।
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8  
आज मां के लिए कोई उपहार खरीदने का मन बना सकते हैं। वाहन लेने की योजनाएं सफल होगी और नया काम भी पकड़ सकते है। रिश्तों को लेकर मन में किसी तरह का विचार आ सकता है। 
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा 
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
मित्रों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। ससुराल पक्ष से रिश्ते मजबूत होंगे। छात्र वर्ग के लिए यह समय अच्छा है। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें।
शुभ अंक-23 
शुभ रंग- पीला 

Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि में अपनी राशि के अनुसार करें देवी के इन रूपों की विषेश पूजा, जानें उपाय





डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): 
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें