फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 21 Sep: मूलांक 7 और 8 वालों को मिलेगा भाग्य का साथ मिलेगा, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Sat, 20 Sep 2025 04:00 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
21 सितंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

21 September Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

चलिए, जानते हैं आज का पूरा दिन 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।

Surya Grahan 2025: सूर्य ग्रहण के समय भूलकर भी न करें ये पांच काम, मिल सकता है अशुभ परिणाम
विज्ञापन

2 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 1 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। मन में कई तरह की चिंताएं रहेंगी। साथ ही किसी बात को लेकर मन असंतोष की भावना बनी रहेगी। आज के दिन आपके संपत्ति के लेन-देन से आपको बचना होगा। करियर-कारोबार में आपको किसी को धन उधार देने से बचें। रिश्तों को लेकर मन में किसी तरह का विचार आ सकता है। 
शुभ अंक- 5
शुभ रंग-  लाल
विज्ञापन

3 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 2
आज के दिन प्रेम जीवन में साथी का भरपूर साथ मिलेगा। कार्यों में आ रही अड़चनें दूर होंगी। जिसके कारण काम में मन अच्छा लगेगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा हासिल करने में आपको कामयाबी मिलेगी। आज के दिन आप बेवजह की बहस में पड़ने से आपको बचना होगा। 
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- बैंगनी 

4 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 3
दिन में आपको कई तरह के अच्छे मौके मिलेंगे। व्यापार में वृद्धि के योग बन रहे हैं और किसी महत्वपूर्ण मुद्दे को लेकर कार्यस्थल पर चर्चा हो सकती है। वैवाहिक जीवन में संतुष्टि का भाव रहेगा। सेहत के मामले में आपको आज के दिन थोड़ा संभलकर रहना होगा। 
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

5 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 4
दिन में आपको कई तरह के अवसरों की प्राप्ति होगी। जिससे आपको हासिल करके काफी खुशी मिलेगी। इस दौरान नौकरी की तलाश करने वाले जातकों को नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। रिश्तों में प्रेम और सामंजस्य बरकरार रहेगा।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन

6 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 5
आपको दान-पुण्य के कामों में मन लगेगा। दिन के समय आपको किसी जरूरतमंद को मदद करनी पड़ सकती है। किसी काम से सिलसिले में आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी जिससे आपके बैंक बैलेंस में इजाफा होगा।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

7 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 6
आज के दिन आपको कुछ खरीदारी के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इसमें आप बेफिजूल के खर्चों में भी वृद्धि होगी। जो लोग किसी के साथ साझेदारी में व्यापार आदि करते हैं आज के दिन उनको थोड़ा संभलकर रहना होगा। अचानक से धन लाभ के अवसरों में वृद्धि हो सकती है।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- गुलाबी

8 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 7
भाग्य का अच्छा साथ मिलने से आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। आपको एक नई पहचान मिलेगी जिससे समाज में अच्छा मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी संग अनबन होने की संभावना है। आपको किसी वाद-विवाद से गुजरना पड़ सकता है। 
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- सुनहरा

9 of 10
numerology - फोटो : adobe
अंक 8
आपके प्रयासों में वृद्धि होगी जिससे आपका काम आसानी के साथ पूरा होगा। लाभ के अवसरों में वृद्धि होने से आपका मन बहुत ही प्रसन्न रहेगा। इस दौरान आपको अपने गुस्से पर काबू में रखना होगा। ग्रहों और सितारों के योग से जीवन में कुछ अतिरिक्त लाभ आपको मिल सकता है। 
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

10 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 9
आज के दिन आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। जिससे लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। आपको आज के दिन किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना होगा। सुख-समृद्धि में वृद्धि होने से आपके जीवन स्तर में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे। 
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- बैंगनी 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें