Today Numerology Ank Jyotish 22 June: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है।
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। Vastu Tips: बार-बार हो रही है धनहानि और नहीं बच रहा है एक भी पैसा? कहीं पर्स में ये चीजें तो नहीं रखते हैं आप
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है। Gemstone: नीलम से लेकर पन्ना तक, किस दिन पहनना चाहिए कौन सा रत्न? यहां जानें इसके लाभकारी प्रभाव
विज्ञापन
2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 1
आज अपरिचित व्यक्तियों पर भरोसा करना ठीक नहीं होगा। आपका वैवाहिक जीवन थोड़ा सा खराब रह सकता है। आर्थिक शक्तियों की तलाश में सफल रहेंगे। प्रसन्न और हल्का महसूस करेंगे। संपत्ति के मामलों में अपने खास मित्रों और परिवार के सदस्यों से सलाह लेना बेहतर होगा। शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन
3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 2
वैवाहिक जीवन मधुरता भरा होगा। शेयर, संपत्ति आदि की खरीद और बिक्री में आपको लाभ हो सकता है। आय की नई राहें निकलने की संभावना है। जिंदगी से ज्यादा पाने और वक्त से पहले शिखर पर पहुंचने की चाहत न रखें। आर्थिक रूप से आपको कोई न कोई दिक्कत पेश आएगी। व्यर्थ की उलझनों में पड़कर अपना समय बर्बाद न करें। दांत में दर्द की शिकायत हो सकती है। शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 3
माता-पिता से संबंध अच्छे रहेंगे। निवेश पर ध्यान देंगे। आप में जो भी ईर्ष्या का भाव है, उसे त्याग दें। बाहरी यात्रा सुखदायी रहेगी। मिश्रित फलकारी दिन रहेगा। साझेदारी में काम करने के नतीजे फलदायक होंगे। दिन को सुंदर और खुशनुमा बनाने के लिए पिकनिक पर जा सकते हैं। शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन
5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 4
विवाद व व्यर्थ की कहासुनी से बचें। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। आप उनके स्वागत-सत्कार में व्यस्त रहेंगे। रोजगार व आजीविका के बेहतर अवसर सुलभ होंगे। आप अपनी बुद्धि व विवेक से अपने सभी कार्य निपटा लेंगे। शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 5
आप किसी जरूरतमंद रिश्तेदार की तरफ मदद के लिए हाथ बढ़ाएंगे। आपका कोई अनुबंद रद्द हो सकता है। संयम व धैर्य से काम करें, बचत हो सकती है। परिवार में सुखशांति का वातावरण रहेगा। व्यापार में निर्णय सोच समझकर करें। गलत निर्णय आपके लिये परेशानी का सबब बन सकता है। संतान की शिक्षा व करियर पर बड़ा निवेश हो सकता है। शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन
7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 6
आज काम को समय पर पूरा करने का दबाव आप पर होगा। आपकी साख और प्रतिष्ठा में कमी हो सकती है। सोचे हुए कार्य बनेंगे। लेनदेन के मामलों में सावधानी बरतेंगे, तो बेहतर होगा। आपमें आत्मविश्वास और मनोबल अच्छा रहेगा। आयात-निर्यात, व्यापार और मेहमानों का साथ रहेगा। धन लाभ के आसार हैं। शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला
8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 7
घर परिवार का आपको सहयोग रहेगा। आज आप अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। भाग्य का साथ रहेगा और शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। कार्य को नए और बेहतर तरीके से करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। लंबे समय से चली आ रही बीमारी की चिंता समाप्त हो सकती है। शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला
9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 8
आज राजकीय कार्य संपन्न होंगे। कहीं से कोई अशुभ समाचार मिलने की संभावना है। आंख मूदकर किसी पर भरोसा न करें, अन्यथा आपके साथ विश्वासघात हो सकता है। आप किसी तीर्थ स्थान या धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बना सकते हैं। व्यापार और नौकरी को लेकर यात्राएं काफी करनी पड़ सकती हैं। शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
अंक 9
आज आप किसी इंटरव्यू आदि में सफलता हासिल करेंगे। नेटवर्किंग अथवा सेल्स में कार्यरत लोगों को अवसर मिलेगा। मानसिक और शारीरिक रूप से तनाव मुक्त महसूस करेंगे। आप अपनी पर्सनैलिटी में सुधार लाएंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।