फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 22 अप्रैल 2021: गुरुवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Thu, 22 Apr 2021 06:57 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक 1
कार्यक्षेत्र के लिए आज का दिन परेशानी से भरा हो सकता हैं। स्किन संबंधी समस्याओं से आप परेशान रह सकते हैं। अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें।
शुभ अंक - 1
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

3 of 10
अंक 2 
नौकरी में है तो आज बॉस से आपकी तकरार हो सकती हैं। आज आपको पैर से जुड़ी की तकलीफ हो सकती है। परिजनों के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है।
शुभ अंक - 3
शुभ रंग – नारंगी

4 of 10
अंक 3 
भविष्य के लिए बनाई गई योजनाएं सफल होंगी। परिवार बच्चों के प्रति दोस्ताना रवैया रखें। उनकी समस्याओं को समझें, इससे पिता-पुत्र का संबध और गहरा हो जाएगा।  
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – जामुनी
विज्ञापन

5 of 10
अंक 4
आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना हैं। आज आप असमंजस की स्थिति में है। व्यापारिक निर्णय लेने में कठिनाई आ सकती है।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – भूरा
विज्ञापन

6 of 10
अंक 5
निजी जीवन में आज बदलाव नजर आ सकता है। राजनीति से जुड़े जातकों को विरोधियों से सावधान रहना चाहिये। स्वच्छता का ध्यान रखें। 
शुभ अंक – 11
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन

7 of 10
अंक 6
आज के दिन व्यापार में साझेदारी न करें। नए मित्र भी आज बन सकते हैं, जो आपकी उन्नति में सहायक होगें। परिजनों से शुभ समाचार मिल सकता है। 
शुभ अंक - 13
शुभ रंग - गहरा नीला

8 of 10
अंक 7
आज आप अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे। आपके लिए समय आज अनुकूल है। सामाजिक दायरे में रह कर आप मनोरंजन का लुफ्त उठाएं।
शुभ अंक - 2
शुभ रंग  - हल्का नीला

9 of 10
अंक 8
आज हो सकता है कि किसी असहाय या जरूरतमंद सहायता करें। बच्चों की तरफ से आपको चिन्ता हो सकती हैं। आज के दिन कोई कार्य अधूरा न छोड़ें।
शुभ अंक - 18
शुभ रंग - सुनहरा
विज्ञापन

10 of 10
अंक 9 
नौकरी में उन्नति हो सकती है। आज आप किसी नए काम की शुरूआत कर सकते हैं। आप जिन चुनौतियों का अनुभव कर रहे थे, वह आज कम हो सकती हैं। 
शुभ अंक — 10
शुभ रंग — सिल्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें