फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 3 वालों के करियर में आएगा खास बदलाव, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Sat, 20 Sep 2025 07:05 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
20 सितंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

20 September Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

चलिए, जानते हैं आज का पूरा दिन 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।

विज्ञापन

2 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 1 
आज का दिन व्यापार करने वालों के लिए खास रहेगा। आपकी अटकी योजनाएं सफल होंगी और छात्रों को भी शिक्षा में अच्छे अंक प्राप्त होंगे। हालांकि,  प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को विशेष सफलता प्राप्ति के योग है। निवेश से भी लाभ होगा।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- बैंगनी 
विज्ञापन

3 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 2
आज आपको अपने धन की बचत करते हुए खर्चों पर नियंत्रण करना होगा। इस समय व्यापार से जुड़े फैसले आपको अनुभवी व्यक्ति के साथ सोच-समझकर ही लेने होंगे। रिश्तों में बढ़ती हुई आपसी समझ सकारात्मक परिणाम देगी।
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया

4 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 3
आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। करियर के लिए जो भी फैसले आपने लिए थे, उनसे अच्छा खासा लाभ होगा। परिवार में पुरानी बातों की वजह से कलह होगी। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग-सफेद 
विज्ञापन

5 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 4
आपको आर्थिक संतुलन बनाए रखना होगी नहीं तो कर्ज लेने की नौबत आएगी। व्यापार को आगे ले जाने की योजनाएं भी सफल होती दिखेगी। आप किसी यात्रा पर जाएंगे, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी।
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग-ग्रे
विज्ञापन

6 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 5
आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहेगा। आज सोशल मीडिया या कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों को आगे बढ़ने के भी नए अवसर मिलेंगे। आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं, यहां नए लोगों से मिलना होगा।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन

7 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 6
आपको अपनी व्यावसायिक जीवन में मिली सफलता को बनाए रखने के लिए और मेहनत करनी होगी। वाणी का खास ध्यान रखें और प्रेम जीवन में संतुलन बनाए रखें। लेकिन खास बात यह है कि आज का दिन करियर में उन्नति के संकेत दे रहा है। 
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा

8 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 7
आज ऑफिस में कोई नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसमें लीडर की भूमिका निभा सकते हैं। व्यापारी वर्ग के लोग नई योजना की शुरुआत कर सकते हैं। हालांकि आप अपने पिताजी को कहीं घुमाने लेकर भी जाएंगे, जिससे आपका रिश्ता उनसे कई गुना बढ़ जाएगी।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी

9 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 8
प्रेम संबंधों में ईगो से दूरी रखें। निवेश करना शुभ रहेगा और परिवार वालों का साथ वह सहयोग सभी क्षेत्रों में आज प्राप्त होगा। आत्मसम्मान को लेकर संतुलन बनाकर रखने में कुछ परेशानियां आएंगी। प्रॉपर्टी को लेकर कोई डील आपको नुकसान देगी।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग-  नारंगी
विज्ञापन

10 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 9
किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है। प्रेम में असहमति की स्थिति बन सकती है, इसलिए आप शांत रहें। परंतु आपको किसी सदस्य से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
शुभ अंक-23
शुभ रंग- पीला




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): 
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें