फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 October Ka Ank Jyotish : शनिवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sat, 21 Oct 2023 07:33 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
21 अक्तूबर का अंक ज्योतिष - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
जो चीज़ें आपके नियंत्रण में नहीं हैं, उनके लिए अनजाना और दोषी महसूस कर सकते हैं। अतीत से कोई चिंता फिर आपको परेशान करेगी। अपने अंतर्ज्ञान का पालन करें ।
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2
अप्रत्याशित रूप से धन मिलेगा। सोच समझ कर निवेश करें। इस जीवन का आनंद धीरे धीरे लें ताकि आपसे कोई बड़ा अवसर न छूट जाये। आज आप अस्तित्व के नए अर्थों की तलाश करेंगे। 
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- ग्रे

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
जब आप कुछ बड़ा खरीदने या किसी सौदे के बारे में सोचते हैं तो दूसरों की सलाह और अनुभव अवश्य सुनें। किसी समारोह, सम्मलेन, व्यापार या कानूनी मामलों पर चर्चा करने के लिए कोई बैठक अभी आपको व्यस्त रख सकती है। 
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ है और आज आप जो चाहेंगे, बिना अधिक परिश्रम के आपको मिलेगा। मित्रों और परिवार से संबंधित भावनाएं आपको थोड़ा चिन्तित कर सकती हैं।
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5 
आपका पेशेवर जीवन इस समय आपसे कुछ अधिक मांग रहा हैं। आप उन लोगों से घिरा महसूस कर सकते हैं जो आपका विरोध करते हैं। दूसरों के साथ अपने व्यवहार में कूटनीति का प्रयोग करना न भूलें बने। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6 
आज आपको आपका काम सुखद लगेगा। आप कोशिश कम करेंगे किंतु उसका परिणाम अच्छा मिलेगा।आपके मित्र और प्रियजन आपको अच्छी सलाह देते है। अपने ध्यान को केंद्रित रखें और प्रयास करते रहें।
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- गोल्डन

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
आपको अपने दादा जी जैसे किसी व्यक्ति के साथ समय बिताने की आवश्यकता हो सकती है। अपने मनोरंजन के स्रोत खोजें ताकि जुए या पैसे बर्बाद करने से बच सकें। आप अभी रचनात्मक महसूस कर रहे हैं।
शुभ अंक- 27 
शुभ रंग- वॉइलेट

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8 
आपको जानने वाले लोग आपके सकारात्मक नजरिये की हमेशा प्रशंसा करते है। आपमें से कुछ समय और प्रयासों का पूरा पूरा फायदा उठाते हैं। किसी खास से मिलने की संभावना है।
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
घर आज दिलों दिमाग में बैठा है। आपका ध्यान परिवार पर केंद्रित है, जो शायद आपकी माता या किसी छोटे के स्वास्थ्य से सम्बन्धित है। प्रकृति के साथ कुछ समय बिताएं। घर की मरम्मत या नवीनीकरण के बारे में कुछ बातों पर आपको अभी ध्यान देने की आवश्यकता है। 
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें